रांची के रिम्स से इलाज के दौरान बाल कैदी फरार, पेट दर्द की शिकायत के बाद कराया गया था भर्ती

रांची के रिम्स से इलाज के दौरान बाल कैदी फरार, पेट दर्द की शिकायत के बाद कराया गया था भर्ती

रांचीः रिम्स अस्पताल से इलाज के दौरान एक बाल कैदी फरार हो गया है। दो दिन पहले ही उसे पेट दर्द की शिकायत के बाद उसे बाल सुधार गृह से रिम्स में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान वह मंगलवार अहले सुबह सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। बाल कैदी को रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया था।

रांची नगर निगम में मेयर पद के लिए रमा और रोशनी खलखो में होगा मुकाबला, BJP ने प्रत्याशियों के नाम पर लगाई मुहर
रांची पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाल कैदी रांची के खलारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। चोरी के एक मामले में कुछ दिनों से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी लेकिन चार दिन पहले उसने आत्मसमर्पण कर दिया था। आत्मसमपर्ण करने के बाद उसे पुलिस ने निरुद्ध करते हुए रांची के ड्डूमरदगा का स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया था।

See also  बिहार विधानपरिषद के 11 सीटों के लिए 21 मार्च को होगा चुनाव, नीतीश कुमार, राबड़ी देवी और मंत्री संतोष मांझी का खत्म हो रहा है कार्यकाल

सिंह मेंशन में बमबाजी की जिम्मेदारी लेने वाले अमन सिंह गैंग का VIDEO आया सामने, शंकर सिंह से रिश्ते को नकारा
रांची के सदर डीसीपी संजीव बेसरा ने बताया कि वॉशरूम जाने के बहाने बाल कैदी के फरार होने की सूचना मिली है। चोरी के एक मामले में उसे निरुद्ध किया गया था, जिसके बाद वह बाल सुधार गृह में था। लेकिन तबीयत खराब होने के बाद उसे रिम्स में इलाज के लिए लाया गया था। जहां से वह फरार हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।साथ ही साथ बाल कैदी की तलाश भी तेज कर दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now