- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

पटना के बिहटा में ट्रक और ऑटों में जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 2 घायल

पटना के बिहटा में ट्रक और ऑटों में जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 2 घायल

पटनाः राजधानी पटना के बिहटा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरी ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। इस भिड़त में 5 लोगों की मौत हो गई है और 2 लोग घायल बताये जा रहे है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के है जो भोजपुर जिले के आरा के रहने वाले है।

तेजप्रताप यादव ने सरकारी बंगला को बना दिया खंडहर, पंखा-सोफा-कुर्सी गायब करने का मंत्री ने लगाया आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, मनेर में मख्दूम शाह याहिया के सालाना उर्स के मौके पर चादरपोशी करके लौट रहे ऑटो सवार दुर्घटना के शिकार हो गए। बिहटा के लेखन टोला में रविवार सुबह करीब 3 बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एपस्टीन फाइल्स में पीएम मोदी का नाम आने को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक, विदेश मंत्रालय ने कहा- ‘एक अपराधी की मनगढ़ंत बातें’

See also  डबल मर्डर की आरोपी महिला कैदी की पटना में मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

मृतकों की पहचान मो. इम्तियाज (30 वर्ष), पिता मो. अली, मो. गुड्डु (32 वर्ष), पिता मो. मुमताज, मो. सहजाद (22 वर्ष), पिता मो. समसाद, सभी निवासी दौलतपुर, आरा के रूप में हुई है। इसके अलावा हादसे में मासूम सफान (1 वर्ष) और अल्फी (2 वर्ष) की भी जान चली गई। मो. सज्जाद नामक युवक की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई। सभी मृतक और घायल आरा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now