- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

एमएस धोनी बनेंगे झारखंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर, MOU पर जल्द होगा हस्ताक्षर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 31, 2026

एमएस धोनी बनेंगे झारखंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर, MOU पर जल्द होगा हस्ताक्षर

रांचीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रांची के लाल महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बनाया जा रहा है। इसको लेकर झारखंड सरकार और एमएस धोनी के बीच जल्द ही एमओयू पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

महेंद्र सिंह धोनी से अचानक क्यों मिले हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ?
29 जनवरी को धोनी से मिले थे सीएम हेमंत सोरेन
इससे पहले, सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन लंदन से लौटने के बाद रांची में महेंद्र सिंह धोनी से मिले थे। सीएम सोरेन ने इस मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया के प्रमुख मंच एक्स पर पोस्ट भी किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘माही से अचानक मिलना हुआ।’
टूरिज्म डिपार्टमेंट ने भेजा था आग्रह पत्र
झारखंड टूरिज्म के प्रचार-प्रसार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग ने एमएस धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनने का आग्रह पत्र भेजा था। इस प्रस्ताव पर एमएस धोनी ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इसके बाद अब औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

See also  जेएमएम ने बीजेपी नेताओं पर देवघर एयरपोर्ट पर उत्पात मचाने का लगाया आरोप

झारखंड में 24 घंटे का DSP, ज्वाइनिंग के साथ रिटायरमेंट, प्रमोशन के 7 महीने बाद मिली थी पोस्टिंग
झारखंड की ब्रांड वैल्यू को मिलेगी मजबूती
महेंद्र सिंह धोनी का नाम देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में जाना-पहचाना है। ऐसे में उनके झारखंड पर्यटन से जुड़ने से राज्य की ब्रांड वैल्यू को जबरदस्त मजबूती मिलने की उम्मीद है।सरकार का मानना है कि धोनी की लोकप्रियता से झारखंड के प्राकृतिक पर्यटन स्थल, जलप्रपात, पहाड़, वन क्षेत्र और आदिवासी संस्कृति को नई पहचान मिलेगी।
विभिन्न लोकेशन पर होगी वीडियो शूटिंग
झारखंड पर्यटन विभाग की योजना के तहत राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर एमएस धोनी के साथ वीडियो शूटिंग कराई जाएगी। इन वीडियो को डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और प्रचार अभियानों के माध्यम से देश-विदेश में प्रसारित किया जाएगा। इससे झारखंड को एक प्रमुख पर्यटन राज्य के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now