- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे नरेंद्र मोदी, बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं में उत्साह

रांचीः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज चाईबासा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 15नवंबर को होने वाले खूंटी दौरे की भाजपा पश्चिम सिंहभूम जिला द्वारा आयोजित तैयारी बैठक को संबोधित किया।
श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा और पार्टी की सरकार जनजाति समाज के कल्याण केलिए समर्पित है। भाजपा ने बार बार आदिवासी समाज का सम्मान बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य का गठन श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15नवंबर को किया। अटल जी ने केंद्र में अलग आदिवासी मंत्रालय बनाया। संथाली जनजाति भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल किया।
उन्होंने कहा कि आज पिछले 9वर्षों में मोदी सरकार ने जनजाति समाज का स्वाभिमान और सम्मान बढ़ाते हुए कई ऐतिहासिक कार्य किए।
उन्होंने कहा आज देश में पहली बार मोदी कैबिनेट में 8आदिवासी मंत्री शामिल हैं। देश के सर्वाेच्च संवैधानिक पद महामहिम राष्ट्रपति को जनजाति समाज की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी सुशोभित कर रही हैं।
कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज ही नही देश के गौरव हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जन्मदिन 15नवंबर को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित किया। भगवान बिरसा मुंडा ने जिस जेल में अपनी शहादत दी उस जेल परिसर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्मारक बना दिया।
उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा की जयंती अब उत्सवों की माला बन गया।एक दिन कई खुशियां झारखंड के नाम दर्ज है।
उन्होंने कहा कि इस बार का जनजाति गौरव दिवस झारखंड के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय होगा।जब पहली बार कोई प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु में स्वयं उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे ,नमन करेंगे।

See also  गिरिडीह में दीवार गिरने से पिता-पुत्र मलबे में दबे, बेटे की मौके पर मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 वर्षों तक देश में राज्य किया लेकिन जनजाति समाज कांग्रेस पार्टी केवल वोट बैंक के नजरिए से आदिवासियों को देखती रही।उनके सर्वांगीण विकास पर कोई ध्यान नही दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने केलिए लगातार आदिवासी,दलित पिछड़े ,वंचित समाज के कल्याण केलिए कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता प्रधानमंत्री जी को सुनने केलिए बेसब्री से इंतजार कर रही है।
जनता एक साथ राज्य स्थापना दिवस,जनजाति गौरव दिवस,सोहराई सभी उत्सवों को मनाएगी। यह दिन खुशियों का खजाना लेकर आया है।
बैठक में जिलाध्यक्ष सतीश पूरी,प्रवक्ता सरोज सिंह आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now