रांचीः झारखंड के राजकुमार, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और क्रिकेट विश्व कप विजेता महेंद्र सिंह धोनी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुलाकात हुई है। महेंद्र सिंह धोनी अचानक हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे जिसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी । धोनी ने गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से भी मुलाकात की है ।

धोनी और हेमंत सोरेन की मुलाकात के पीछे वजह क्या थी इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है । माना जा रहा है कि नए साल पर हेमंत सोरेन और धोनी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दीं । कल्पना सोरेन भी इस मुलाकात के दौरान मौजूद थीं।
हेमन्त जी के साथ झारखण्ड के लाल, महेंद्र सिंह धोनी जी से मुलाक़ात हुई। pic.twitter.com/kr4ioNBVnV
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) January 29, 2026








