झारखंड में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन आज से शुरू

झारखंड में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन आज से शुरू

रांचीः झारखंड निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। बुधवार को सभी जिलों के डीसी सह निर्वाची पदाधिकारी ने निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। अब 29 जनवरी से राज्य के सभी 48 नगर निकायों में नामांकन शुरू हो जायेगी। चार फरवरी तक प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे। पांच फरवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। प्रत्याशियों की नाम वापसी की अंतिम तिथि छह फरवरी है। सात फरवरी को चुनाव चिन्ह्र का आवांटन होगा। 23 फरवरी को मतदान होगा और 27 फरवरी को मतगणना की जायेगी।

सोमा मुंडा हत्याकांड का खुलासा, शूटर समेत 6 गिरफ्तार, जमीन विवाद की वजह से रची गई थी साजिश
व्यय पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षणः राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को सभी जिलों से पर्यवेक्षकों को निर्वाचन आयोग के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी और सचिव राधेश्याम प्रसाद समेत अन्य ने पर्यवेक्षकों को संबोधित किया।

See also  गिरिडीह के गांडेय नवोदय विद्यालय में जूनियर छात्रों से रैगिंग, सीनियर ने पीटा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now