हजारीबाग: 26 जनवरी की शाम को लोहसिंघना थाना क्षेत्र में नवजात शिशु चोरी की सूचना से हड़कंप मच गया था, हजारीबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महज तीन घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। हालांकि जांच में सामने आया कि यह मामला अपहरण का नहीं, बल्कि पारिवारिक और सामाजिक दबाव से जुड़ा था।पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन द्वारा नवजात बच्चे को बरामद करने के लिए SIT का गठन किया गया था।टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 3 घंटे में चौपारण से नवजात को सकुशल बरामद कर लिया।
उद्योगपति कैरव गांधी को पुलिस ने किया बरामद, जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
जांच के दौरान खुलासा हुआ कि बच्चे की मां बेबी देवी पहले से पांच बच्चों की मां है। छठे बच्चे का जन्म 24 जनवरी 2026 को सदर अस्पताल में हुआ था। महिला का पति मुंबई में मजदूरी करता है और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। ऐसे में छठे बच्चे का पालन-पोषण करने में असमर्थता के कारण दंपति ने आपसी सहमति से नवजात को मौसेरी बहन को गोद देने का निर्णय लिया था।
दुमका में 100 रुपये के विवाद में युवक ने की चचेरे भाई की हत्या, प्रेमिका पर बुरी नजर रखने को लेकर पहले से नाराज था आरोपी
बताया गया कि 26 जनवरी को महिला ने लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास बच्चे को सौंप दिया, लेकिन इसकी जानकारी ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को नहीं थी। बाद में पूछताछ और समाज में बदनामी के डर से महिला ने बच्चे के चोरी होने की मनगढ़ंत कहानी बना दी। पुलिस ने नवजात शिशु को परिजनों की उपस्थिति में उसकी मां को सौंप दिया।




