भव्य होगा झारखंड स्थापना दिवस, हेमंत सोरेन ने तैयारियों की समीक्षा की, होंगे कई बड़े ऐलान

राँची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक की । सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीएम ने बैठक कर कई अहम निर्देश भी दिए । राज्य स्थापना दिवस के मौक़े पर हेमंत सोरेन कई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं । इसी दिन से आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के तीसरे चरण की भी शुरुआत होगी ।

बिरसा जयंती के मौक़े पर पर रांची स्मार्ट सिटी परिसर में अपोलो मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शिलान्यास किया जाएगा। यह अस्पताल 250 बेड का होगा । माना जा रहा है कि इसी दिन अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी की भी शुरुआत हो जाएगी । अबुआ आवास योजना की शुरु होने की भी उम्मीद है । अबुआ आवास में तीन कमरे के घर मिलेंगे । 16 हजार 320 करोड़ से अधिक की इस योजना के जरिये लगभग आठ लाख लोगों को पक्का मकान राज्य सरकार देगी।

राज्य स्थापना दिवस के मौक़े पर प्रदर्शनभी भी लगाई जाएगी  । हेमंत सरकार  ने अपने कर्मचारियों की कार्यक्षमता में बढ़ोतरी  के लिए प्रशिक्षण नीति 2023 तैयार कर ली है औऱ इइसकी घोषणा भी सरकार कर सकती है ।

माना जा रहा है कि झारखंड आंदोलनकारियों के लिए विशेष पैकेज का ऐलान भी हो सकता है । IMG 3899

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now