JSSC नियुक्तियों में अब प्रारंभिक परीक्षा और निगेटिव मार्किंग लागू होगी, कार्मिक विभाग ने नियमावलियों में संशोधन कर अधिसूचना जारी की

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 24, 2026

JSSC नियुक्तियों में अब प्रारंभिक परीक्षा और निगेटिव मार्किंग लागू होगी, कार्मिक विभाग ने नियमावलियों में संशोधन कर अधिसूचना जारी की

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के माध्यम से होनेवाली नियुक्तियों में अब दो-दो परीक्षाएं होंगी। पहले प्रारंभिक परीक्षा ली जाएगी, जिसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होंगे।लेकिन 50 हजार से कम आवेदन प्राप्त होने पर सीधे मुख्य परीक्षा होगी। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने इसे लेकर अपनी तीन नियुक्ति नियमावलियों में संशोधन किया है।

Jharkhand के पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षा बलों ने 45 माओवादियों को घेरा, मिसिर बेसरा भी फंसा, सारंडा में जंग जारी

इस विभाग ने कैबिनेट की स्वीकृति के बाद उसे अधिसूचित करते हुए उसकी जानकारी जेएसएससी को भेज दी है। इसके तहत जेएसएससी की परीक्षा दो चरणों प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के रूप में ली जाएगी।हालांकि 50 हजार की सीमा से अधिक अभ्यर्थी रहने की स्थिति में भी विभिन्न परिस्थितियों के आधार पर सीधे मुख्य परीक्षा आयोजित करने के संबंध में आयोग निर्णय ले सकेगा।परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर आधारित होंगे। प्रत्येक प्रश्न तीन अंक के होंगे। सही उत्तर के लिए तीन अंक प्रदान किए जाएंगे एवं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी।

See also  रांची में सनकी युवक ने दिनदहाड़े मारी गोली, वीडियो वायरल होते ही मचा हडकंप, गिरफ्तार

आजादी के बाद पहली बार झारखंड के इस गांव में पहुंची बिजली, सोलर ग्रिड से रोशन हुआ आदिवासी गांव;

प्रारंभिक परीक्षा में पूछे जाएंगे सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न

प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे जो दो घंटें की होगी। इसमें सामान्य अध्ययन से 30, झारखंड राज्य से संबंधित ज्ञान पर आधारित 60, सामान्य गणित से 10, सामान्य विज्ञान से 10 तथा मानसिक क्षमता जांच से 10 अर्थात कुल 120 प्रश्न होंगे।प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की मेधा सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद कुल रिक्ति के 15 गुना अभ्यर्थियों को मेधा क्रमानुसार प्रारंभिक चयन सूची तैयार की जाएगी।उक्त सूची में किसी कोटि (उदग्र एवं क्षैतिज) के अभ्यर्थियों का प्रतिनिधित्व रिक्ति के 15 गुना से कम होने पर उस कोटि के अतिरिक्त अभ्यर्थियों को भी मुख्य परीक्षा हेतु चयनित किया जाएगा।मुख्य परीक्षा के लिए सभी कोटि के अंतिम चयनित अभ्यर्थी के बराबर प्राप्तांक धारित करने वाले शेष सभी अभ्यर्थियों को भी मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए चयनित किया जाएगा।

See also  Land Scam Case: ईडी ने जब्त किये कई बैंक अकाउंट, छापेमारी में बरामद 1 करोड़ 25 लाख रूपये जब्त

JMM MLA दशरथ गगराई ‘चढ़ा रहे हैं नशा’…जान को कह रहे हैं ‘धीरे-धीरे बढ़ाओ प्यार’…

प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए इतना अंक लाना अनिवार्य

  • अनारक्षित तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 40 प्रतिशत
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला : 32 प्रतिशत
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) : 34 प्रतिशत
  • पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) : 36.5 प्रतिशत
  • आदिम जनजाति : 30 प्रतिशत

इन नियमावलियों में किया गया संशोधन

  • झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (मैट्रिक/10वीं स्तर) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2025
  • झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (इंटरमीडिएट/10 2 स्तर कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिन्दी टंकण अर्हता धारक पद हेतु) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2025
  • झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (इंटरमीडिएट/10 2 स्तर) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2025
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now