- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से की मुलाकात, लोहरदगा में होने वाले एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह के लिए किया आमंत्रित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 23, 2026

पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से की मुलाकात, लोहरदगा में होने वाले एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह के लिए किया आमंत्रित

लोहरदगा: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने स्वास्थ्य मंत्री को लोहरदगा में आयोजित होने वाले एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण भी दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर हुई सार्थक चर्चा

मुलाकात के दौरान धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह दिन हमें देश की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले महान नेताओं के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में लगातार सकारात्मक कार्य कर रही है, जिससे राज्य के युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। लोहरदगा में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगी।

See also  पूर्व गृह सचिव राजीव अरूण एक्का के खिलाफ लोकपाल से ED ने की कार्रवाई की अनुशंसा

WhatsApp Image 2026 01 23 at 8.54.01 PM

पूर्व सांसद ने आगे कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करता है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया कि वे समापन समारोह में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें, ताकि युवाओं में खेल के प्रति और अधिक प्रेरणा उत्पन्न हो।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इस मुलाकात को भावनात्मक और आत्मीय बताते हुए कहा कि दिल्ली में आज उनके बड़े भाई हरदिल अज़ीज़ एवं आदरणीय नेता श्री धीरज प्रसाद साहू से स्नेहपूर्ण भेंट हुई। मंत्री ने कहा कि धीरज साहू जी उनके लिए केवल एक वरिष्ठ नेता नहीं, बल्कि परिवार के बड़े भाई समान हैं, जिन्होंने हमेशा उनके सुख-दुःख में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है। उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद निरंतर उन्हें मिलता रहा है, जो उनके लिए संबल और प्रेरणा का स्रोत है।

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि धीरज साहू जैसे अनुभवी नेताओं का स्नेह और मार्गदर्शन युवा पीढ़ी के नेताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोहरदगा में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि खेल और युवाओं के विकास के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह के आयोजनों से झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करेंगे।

See also  जमशेदपुर में देर रात लड़कों के झुंड ने पड़ोसी के घर पर की पत्थरबाजी, कार के शीशे तोड़े, CCTV में कैद हुई वारदात

मुलाकात के अंत में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की प्रगति, आपसी सौहार्द और विकास के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now