गुमला में ACB की कार्रवाई, चैनपुर थाना प्रभारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 21, 2026

गुमला में ACB की कार्रवाई, चैनपुर थाना प्रभारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

गुमलाः भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ACB की टीम ने चैनपुर थाना प्रभारी शैलेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

रांची के बिल्डर से राहुल दुबे गैंग ने मांगी रंगदारी, कहा-5 करोड़ दो नहीं तो जान से मार देंगे

मिली जानकारी के अनुसार, चैनपुर थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में थाना प्रभारी द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत एसीबी को मिली थी। शिकायत की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर एसीबी ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही थाना प्रभारी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ली, एसीबी की टीम ने मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद एसीबी की टीम ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं और थाना प्रभारी शैलेश कुमार को अपने साथ रांची ले गई।

See also  नकली विदेशी शराब के सिंडिकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार, कुरकुरे की बोरियो में छिपाकर भेजते थे बिहार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now