दावोस जा रहे ट्रंप के विमान में आई खराबी,दूसरे प्लेन से जाएंगे स्विट्जरलैंड

दावोस जा रहे ट्रंप के विमान में आई खराबी,दूसरे प्लेन से जाएंगे स्विट्जरलैंड

डेस्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज सुबह अपने प्लेन से दावोस जा रहे थे।हालांकि बीच रास्ते में ही उनके प्लेन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद वह वापस लौट रहे हैं। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि ट्रंप एयरफोर्स वन के बजाय किसी दूसरे विमान से स्विट्जरलैंड जाएंगे।विमान को लेकर जो शुरुआती जानकारी सामने आई है। इसमें एक इलेक्ट्रिकल दिक्कत पता चली है। यही वजह है कि उसे JBA वापस लाया जा रहा है। इस समय ट्रंप ट्रंप एयर फ़ोर्स 1 वॉशिंगटन वापस लौट रहे हैं।

विधायक कल्पना सोरेन विश्व आर्थिक मंच पर, दावोस में झारखंड के ‘महिला-केंद्रित विकास विजन’ को साझा किया
अब तक ट्रंप के विमान को लेकर जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक टेकऑफ़ के बाद, AF1 क्रू को एक छोटी इलेक्ट्रिकल दिक्कत का पता चला था। तुरंत सावधानी के तौर पर AF1 जॉइंट बेस एंड्रयूज़ लौटने का आदेश दिया गया, प्रेसिडेंट और टीम एक दूसरे एयरक्राफ्ट में सवार होकर स्विट्जरलैंड के लिए आगे बढ़ेंगे।”

 

झारखण्ड केवल खनिजों और प्राकृतिक संसाधनों का निर्यातक राज्य बनकर नहीं रहना चाहता, CII के राउंड टेबल बैठक में बोले हेमंत सोरेन
किस विमान से सफर करते हैं ट्रंप?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एयरफोर्स वन से सफर करते हैं। यह एक टेक्निकल नाम है। उनके पास बोइंग-747 के दो विमान हैं।जिसका कोड 28000 और 29000 हैं।
डोनाल्ड ट्रंप के इस विमान पर अमेरिका का सिंबल और राष्ट्रीय ध्वज लगा होता है। इस प्लान की खासियत है कि यह हवा में ही फ्यूल भरवा सकता है। किसी तरह के हमले की स्थिति में तुरंत मोबाइल कमांड सेंटर के रूप में भी काम कर सकता है। यही वजह है कि इसे बेहद खास माना जाता है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
दावोस में दुनियाभर के कई नेता जुट रहे हैं।यहां विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक आयोजित हो रही है।यह बैठक 20-24 जनवरी 2025 तक स्विट्जरलैंड के दावोस में होगी। इसमें 50 से ज्यादा देशों के प्रमुख और कई नेता शामिल हो रहे हैं। इसी के तहत ट्रंप भी इसमें शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। डोनाल्ड ट्रम्प करीब छह साल बाद लौट रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में 21 जनवरी 2020 को दावोस में भाषण दिया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now