- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बिहार के हॉस्टल में हुआ कांड, आग लगने से 6 इंजीनियरिंग के छात्र झुलसे 

बिहार के हॉस्टल में हुआ कांड, आग लगने से 6 इंजीनियरिंग के छात्र झुलसे 

डेस्कः पटना के शंभु हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत के बाद एक और जिले में बड़ा कांड सामने आया है। जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।आग कॉलेज के छात्रावास के एक कमरे में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें एक कमरे से दूसरे कमरे तक फैलने लगीं।पूरा हॉस्टल धुएं से भर गया।छात्रों में चीख-पुकार मच गई। हर तरफ भगदड़ जैसा माहौल हो गया।आग लगते ही कई छात्र कमरे से बाहर निकलने लगे।इसी दौरान आधा दर्जन छात्र झुलस गए।

कटिहार में भीषण आग से 14 घर जलकर स्वाहा, बेटी की शादी के लिए रखा कैश और आभूषण जलकर हुआ खाक
घायलों में एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल छात्र को तुरंत सदर अस्पताल, जहानाबाद रेफर किया गया।अन्य घायल छात्रों का इलाज हुलासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायल छात्रों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

See also  अब बिहार में राम, सीता और कौआ के नाम से आवास प्रमाण पत्र का आवेदन, केस दर्ज

गयाजी से लापता चार छात्राएं बरामद, SIT को तीन दिन बाद दिल्ली में मिली कामयाबी
सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन मौके पर पहुंच गया।स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए। पुलिस और अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई।हालांकि दमकल की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। कॉलेज स्टाफ और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो नुकसान और बढ़ सकता था।

गया एयरपोर्ट पर GPS ट्रैकर से साथ पकड़ा गया विदेशी नागरिक, यात्री के पास नहीं मिले कोई वैद्य कागजात
छात्रों में दहशत का माहौल
आग लगने के बाद पूरे कॉलेज परिसर में दहशत का माहौल है। छात्र सहमे हुए हैं।कई छात्रों ने हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कॉलेज प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शॉर्ट सर्किट की पुष्टि होने पर संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी।साथ ही हॉस्टल की बिजली व्यवस्था की जांच भी कराई जाएगी।

See also  तेज रफ्तार आ रही थी ट्रेन, पटरी पर लेट गया शख्स; बाद में उठकर घर चला गया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now