बिहार में एक इंच जमीन के लिए पति-पत्नी और बच्चे को जिंदा जलाया, मचा हड़कंप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 19, 2026

बिहार में एक इंच जमीन के लिए पति-पत्नी और बच्चे को जिंदा जलाया, मचा हड़कंप

डेस्कः बिहार के गयाजी में केवल एक इंच जमीन के लिए पति-पत्नी और ढ़ाई साल के बच्चे को जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस घटना में झुलसे पिता और पुत्र की हालत गंभीर है। तीनों घायल गयाजी के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बर्न वार्ड में भरती कराए गए हैं, घायलों ने आरोप परिवार के सदस्यों पर लगाया है। मामल गया जी के बोधगया थाना क्षेत्र के अमवा गांव का है। बीती मध्य रात्रि करीब 2:30 बजे आपसी विवाद ने यह खौफनाक रूप ले लिया था।

बिहार के 13 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 20-21 जनवरी के बाद फिर बढ़ेगी ठंड
जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद : बताया जा रहा है की जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में एक ही परिवार के तीन लोग आग की चपेट में आ गए। घायल नीलू कुमारी ने कहा कि बंटवारे में महज 1 इंच जमीन को लेकर भैसुर और जेठानी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। आए दिन जान से मारने की धमकी दी जाती रही है। उन्होंने परिवार पर ही आरोप लगाते हुए कहा के कल देर रात को मुख्य दरवाजे के नीचे पेट्रोल छिड़क कर परिवार के लोगों ने आग लगा दी थी, जिसमें उनका ढाई साल का बच्चा भी गंभीर रूप से झुलस गए।

See also  बिहार के रोहतास में नाबालिग से हॉस्टल में गैंगरेप, रातभर की दरिंगदी सुबह में जमकर पीटा

कैरव गांधी का 6 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, जमशेदपुर का सोनू पुलिस हिरासत में, बिहार में भी चल रही हैं छापेमारी
सरकारी शिक्षक हैं भैसुर : घायल महिला ने बताया कि उसकी शादी 2023 में राणा कुलेश्वर के साथ हुई थी। राणा कुलेश्वर सरकारी शिक्षक हैं, उनका बड़ा भाई मुकेश जिसने आगलगी की घटना को अंजाम दिया था वह भी सरकारी शिक्षक है। शादी के कुछ महीने के बाद से ही अचानक घर में बंटवारा को लेकर लड़ाई होने लगी थी। बंटवारा भी हो चुका है, लेकिन इसी दौरान रात 2:30 बजे जानलेवा हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि उनके ससुर रामसेवक पांच भाई हैं, ससुर के भाई लोग जानते हैं कि कौन ज्यादती कर रहा है। पिता भी हमारे पक्ष में ही हैं। उन्होंने आरोप लगाया की पूरी घटना सुनियोजित ढंग से की गई है।

गजब! बेचते थे बच्चों के अंग, कराते थे देह व्यापार; रांची पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
पुलिस जांच में जुटी : उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि ”पीड़ित पक्ष के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है, गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल था, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

See also  पटना में बिहार पुलिस के जवान ने बहन की गोली मारकर हत्या की, फिर खुद को भी कर लिया शूट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now