गुमला में हुए भीषण सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, रांची जाने के दौरान अशोक कुमार खलखो हुए हादसे के शिकार

गुमला में हुए भीषण सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, रांची जाने के दौरान अशोक कुमार खलखो हुए हादसे के शिकार

गुमलाः जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव के झोंग धोड़ा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में जारी प्रखंड के रिंगनीटोली निवासी शिक्षक अशोक कुमार खलखो मौत हो गई। वे राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय चैनपुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय थे। बताया गया कि अशोक अपनी पत्नी को लेने रांची जा रहे थे, जो दिल्ली में एक विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रही थीं।

हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह का बना फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, आम लोगों और अधिकारियों से हो रही है अवैध रूप से पैसे की डिमांड
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब सात बजे चैनपुर–गुमला मुख्य मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक और सैंट्रो कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि अनाज से लदा ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर की आवाज विस्फोट जैसी थी, जिसे सुनकर लोग दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे।

पहड़ा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड को लेकर झारखंड बंद, रांची- खूंटी-चाईबासा समेत कई जगहों पर सड़क पर उतरे लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सैंट्रो कार गुमला की ओर जा रही थी, जबकि विपरीत दिशा से राशन (चावल) लदा ट्रक चैनपुर की ओर आ रहा था। टक्कर के बाद ट्रक का अगला टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अशोक का शव कार के भीतर बुरी तरह फंसा हुआ था। सूचना मिलने पर बेन्दोरा पंचायत के मुखिया सुशील दीपक मिंज ने पुलिस को जानकारी दी। चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर से कार काटकर शव को बाहर निकाला गया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

- Advertisement -
LD-advertisement
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now