अंश और अंशिका की बरामदगी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुश, पुलिस को सराहा, आपराधिक गिरोह की कमर तोड़ने का संकल्प

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 14, 2026

अंश और अंशिका की बरामदगी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुश, पुलिस को सराहा, आपराधिक गिरोह की कमर तोड़ने का संकल्प

रांचीः दो जनवरी को धुर्वा इलाके से गायब अंश और अंशिका को रामगढ़ के रजरप्पा से बुधवार को पुलिस ने बरामद किया। दोनों बच्चों को रांची पुलिस रामगढ़ से लेकर रांची लेकर आ गई और डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बच्चों को परिवार को सौंप दिया। इस पूरे अभियान को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस की सराहना की और बधाई दिया।

 

रांची से लापता अंश अंशिका रामगढ़ में मिले, दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एक पुरूष और महिला गिरफ्तार, मुख्यमंत्री ने पुलिस को दी बधाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस उपलब्धि के लिए झारखंड पुलिस को बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि "व्यक्तिगत रुप से मेरे लिए पिछले कुछ दिन काफी परेशान करने वाले रहे। शुरुआत में सफलता नहीं मिल रही थी लेकिन फिर जिस ढंग से दूसरे राज्य में हुई इसी ढंग की घटना के तार जोड़ रांची पुलिस ने अपराधियों तक पहुंच कर बच्चों को मुक्त करवाया है, वह प्रशंसनीय है। हम इस जांच अभियान को यहीं नहीं छोड़ने जा रहे हैं। राज्य और राज्य से बाहर घटित हुई ऐसी घटनाओं का गहन पड़ताल करते हुए, अपराधी गिरोह की कमर तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।" मुख्यमंत्री ने अंश और अंशिका के परिवार को शुभकामनाएं दी है।

जमशेदपुर के उद्योगपति का बेटा कैरव गांधी गायब, फोन बंद, कांदरबेड़ा में मिली कार
पुलिस की तलाशी अभियान
बता दें कि पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित कर 5000 से अधिक मोबाइल नंबरों और 2000 सीसीटीवी फुटेज की जांच की। ड्रोन, डॉग स्क्वायड का इस्तेमाल कर तालाब-कुओं की तलाशी ली गई और बिहार, यूपी, ओडिशा तक सर्च टीम भेजी। झारखंड सीआईडी ने ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी कर देशभर की पुलिस को अलर्ट किया, साथ ही सूचना देने वालों के लिए 4 लाख रुपये इनाम घोषित किया।

See also  बिहार में घर की छत गिरने से दर्दनाक हादसा, दादी-पोते की मौत, भाई मलबे में फंसा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now