झारखंड नगर निकाय चुनाव की राज्यपाल संतोष गंगवार ने दी स्वीकृति, फरवरी में होगा मतदान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 12, 2026

Jharkhand municipal elections have been approved by Governor Santosh Gangwar; voting will take place in February

रांचीः राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड में नगर निकाय चुनाव कराने के राज्य निर्वाचन आयोग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। फरवरी में 48 नगर निकायों में चुनाव होंगे, जो एक चरण में बैलेट पेपर से कराए जाएंगे। 27 जनवरी को अधिसूचना जारी हो सकती है, और चुनाव 25-26 फरवरी को संभावित हैं। उच्च न्यायालय ने 31 मार्च तक चुनाव कराने का निर्देश दिया था। आयोग ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

झारखंड के प्रवासी मजदूर पर कर्नाटक में हमला, बांग्लादेशी होने के शक में भीड़ ने बुरी तरह पीटा
जानकारी के अनुसार, राज्यपाल ने 18 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र और निकाय चुनाव पर सहमति दे दी है। अब राज्य सरकार निकाय चुनाव से संबंधित प्रस्ताव को राज्य निर्वाचन आयोग को भेज देगी। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की प्रक्रिया शुरू करेगी। इससे पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने पिछले दिनों उच्चस्तरीय बैठक में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की थी।

See also  गुमला के घाघरा में एक करोड़ से अधिक के सोने की लूट, कैश भी ले उड़े बदमाश

रांची से लापता अंश-अंशिका को लेकर CID ने तेज की जांच, देश भर में तलाश तेज,सूचना देने वाले को 2 लाख का पुरस्कार
झारखंड नगर निकाय चुनाव इस बार EVM के बजाय बैलेट पेपर से होंगे। अध्यक्ष पद के लिए गुलाबी और वार्ड पार्षद के लिए सफेद मतपत्र का उपयोग होगा। दोनों मत एक ही बक्से में डाले जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग जनवरी अंत तक अधिसूचना जारी कर सकता है, मतदान फरवरी-मार्च में संभावित है। मेदिनीनगर में अध्यक्ष पद महिला अनारक्षित है, जबकि उपमेयर का चुनाव वार्ड पार्षद करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now