बिहार में ठंड का कहर जारी, पटना सहित 22 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 10, 2026

बिहार में ठंड का कहर जारी, पटना सहित 22 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी

पटनाः बिहार में बर्फीली पछुआ हवा के कारण ठंड का कहर जारी है। चार से पांच दिनों तक लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शनिवार (Today Weather को पटना सहित 22 जिलों में घने कोहरे के साथ कोल्ड डे को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

मैक्लुस्कीगंज में तापमान माइनस 2 डिग्री, खूंटी में पारा पहुंचा 1.5, सात जिलों में ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट
शुक्रवार को पटना सहित बक्सर, मुंगेर, फारबिसगंज, सहरसा, दरभंगा एवं अरवल में कोल्ड डे की स्थिति एवं छपरा में शीत लहर का असर रहा। पटना सहित आसपास इलाकों में पछुआ के कारण कनकनी का प्रभाव पूरे दिन और रात बना रहा। दिन में धूप निकलने के बावजूद इसका प्रभाव नहीं रहा।

बिहार के रक्सौल में बड़े कारोबारी मोहम्मद कलीम के ठिकानों पर छापेमारी, एक दर्जन गाड़ियों के साथ पहुंची IT की टीम
राज्य में 5.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबौर भागलपुर का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। जबकि, पटना का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नौ डिग्री सेल्सियस के नीचे डेहरी, अरवल, गयाजी, शेखपुरा, सिवान के जीरादेई, वैशाली, छपरा, पूर्णिया, सुपौल, वाल्मिकी नगर में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

See also  बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम स्थगित करने के खिलाफ HC में याचिका, पलामू DC को 2 हफ्ते में निर्णय लेने का निर्देश

बिहार में 71 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SSP और SP बदले गए
शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस एवं 19.1 सिवान के जीरादेई में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। सबसे कम दृश्यता 40 मीटर वाल्मीकि नगर पश्चिम चंपारण में दर्ज की गई।मौसम विभाग के अनुसार इस माह राज्य के पश्चिमी भागों में सामान्य से अधिक शीत लहर चलने की आशंका है। शुक्रवार को पटना समेत सिवान के जीरादेई, बक्सर, सासाराम, डेहरी, बांका एवं समस्तीपुर के पूसा में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार पर आरोप तय, अब चलेगा मुकदमा, कोर्ट ने 52 आरोपी को बरी किया
इन शहरों में आज कड़ाके की ठंड (Weather Update Today)
शनिवार को पटना सहित पूर्वी व पश्विम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, नालंदा, जहानाबाद, गयाजी, नवादा, बांका, शेखपुरा, मुंगेर, भागलपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, अररिया, बेगूसराय में घना कोहरा छाए रहने के साथ कोल्ड डे को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

See also  बिहार के शिक्षा मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज करने का आवेदन, धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now