बिहार में खेसारी लाल के हमशक्ल शिक्षक का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, स्कापिर्यो में जबरन उठा ले गए अपराधी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 6, 2026

बिहार में खेसारी लाल के हमशक्ल शिक्षक का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, स्कापिर्यो में जबरन उठा ले गए अपराधी

डेस्कः बिहार के सारण जिले में फिल्मी स्टाइल में शिक्षक का अपहरण कर लिया गया। बनियापुर थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहे शिक्षक कुंदन कुमार जिसे भोजपुरी स्टार खेसारी लाल का हमशक्ल भी लोग कहा करते थे उसको अपराधियों ने अगवा कर लिया। अपहरण के दौरान अपराधी शिक्षक की बाइक भी अपने साथ ले गए।

बैंक लूटकांड में शामिल अमन शुक्ला की हत्या, पत्नी और बच्चे के सामने मारी गोली
घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। अपहृत शिक्षक की पहचान कोपा थाना क्षेत्र के पियनो गांव निवासी 35 वर्षीय कुंदन कुमार के रूप में हुई है। कुंदन कुमार बनियापुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय करही में पदस्थापित हैं और रोज की तरह मंगलवार को भी अपने घर से बाइक से विद्यालय आ रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और जबरन गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए।

See also  बिहार के रोहतास में ट्रिपल मर्डर, युवक ने पहले पत्नी और पिता को मारी गोली फिर खुद को कर लिया शूट

झारखंड में ब्लैक लिस्टेड कंपनी को बिहार में एग्जाम का ठेका, बिहार बोर्ड लापरवाही से अंजान
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही बनियापुर और कोपा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शिक्षक के परिजनों से पूछताछ की है और अपहरण के संभावित कारणों को खंगाला जा रहा है।आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि स्कॉर्पियो और अपराधियों की पहचान की जा सके।
शिक्षक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है
फिलहाल शिक्षक कुंदन कुमार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही अपहृत शिक्षक को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।घटना के बाद से क्षेत्र के शिक्षकों और आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now