भारत में टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा बांग्लादेश,IPL विवाद के बीच BCB का फैसला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 4, 2026

भारत में टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा बांग्लादेश,IPL विवाद के बीच BCB का फैसला

डेस्कः बांग्लादेश क्रिकेट की टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने भारत नहीं आएगी। बांग्लादेश के स्पोर्ट्स सलाहकार आसिफ नजरुल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि की है. नजरुल ने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बैठक के बाद इस बात का फैसला लिया है।

बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान IPL 2026 से हो बाहर, BCCI ने शाहरुख खान के KKR को दिया आदेश
आसिफ नजरुल ने फेसबुक पर लिखा, ‘बांग्लादेश विश्व कप खेलने के लिए भारत नहीं जाएगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आज (4 जनवरी) यह फैसला लिया है। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं, जो इंडियन क्रिकेट बोर्ड की आक्रामक सांप्रदायिक नीतियों के जवाब में लिया गया है।बीसीबी का ये फैसला मुस्ताफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बाहर करने के बाद लिया गया है। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को निर्देश दिया था कि वो मुस्ताफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दे। केकेआर ने बीसीसीआई के निर्देशों का पालन करते हुए मुस्ताफिजुर को रिलीज कर दिया था।

See also  ईशान किशन टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान हुए घायल, बुमराह की गेंद पर लगी चोट

G90ZJBCaQAAbvT9

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, श्रेयस-सिराज की वापसी, तिलक वर्मा-गायकवाड़ बाहर
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए आईसीसी को लेटर लिखते हुए भारत में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने से इंकार कर दिया है। हालांकि आईसीसी से उन्हें झटका ही मिलेगा क्योंकि उनके मैच भारत से शिफ्ट नहीं हो पाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now