धनबादः पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत पासी धौड़ा में एक पुराने विवाद और आपसी रंजिश ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक युवक रवि पासी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
लोहरदगा में सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम
घायल युवक को इलाज के लिए तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हेमंत सरकार शहीदों को खोजकर देगी सम्मान, खरसावां गोलीकांड की बरसी पर मुख्यमंत्री ने किया एलान
घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग उग्र हो गए और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। इस दौरान इलाके में जमकर तोड़फोड़ भी हुई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट और पत्थरबाजी के कारण क्षेत्र में तनाव फैल गया।
रेल थाना प्रभारी निकला सोना लूटकांड का मास्टरमाइंड, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पुटकी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने के लिए भीड़ को खदेड़ा, जिसके बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका।
किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। कई थाने कि पुलिस मौके पर मौजूद है। फिलहाल इलाके में शांति बहाल का प्रयास जारी है।




