SHO ने पीठ पर लगाई नागरिकता की जांच मशीन, पूछा बांग्लादेशी तो नहीं, शख्स ने खुद को बताया बिहार का, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 1, 2026

SHO ने पीठ पर लगाई नागरिकता की जांच मशीन, पूछा बांग्लादेशी तो नहीं, शख्स ने खुद को बताया बिहार का, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

डेस्कः गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कौशांबी थाना प्रभारी निरीक्षक अजय शर्मा एक व्यक्ति की पीठ पर कथित मशीन लगाकर उसकी नागरिकता जांचने की बात कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि मशीन ने व्यक्ति को बांग्लादेशी बताया है, जबकि संबंधित व्यक्ति खुद को बिहार के अररिया जिले का निवासी बता रहा है।

स्विट्जरलैंड में नए साल के जश्न के दौरान बार में धमाका, 40 की मौत, 100 से ज्यादा घायल
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या वास्तव में ऐसी कोई मशीन मौजूद है, जिससे किसी व्यक्ति की नागरिकता की पहचान की जा सकती है। कई यूजर्स ने इसे पुलिस का दबाव बनाने वाला तरीका बताया है।

See also  सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को, मोदी-शाह होंगे शामिल, JDU कोटे से 11 मंत्री ले सकते हैं शपथ, देखिये मंत्री पद की रेस में कौन आगे...कौन पीछे ?

रेल थाना प्रभारी निकला सोना लूटकांड का मास्टरमाइंड, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला 23 दिसंबर का है। उस दिन कौशांबी थाना क्षेत्र के भोवापुर स्लम्स और बिहारी मार्केट इलाके में पुलिस ने आरआरएफ और सीआरपीएफ के साथ मिलकर सघन तलाशी अभियान चलाया था। यह अभियान रोहिंग्या और अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाया गया था, जिसे ऑपरेशन टॉर्च नाम दिया गया था। इस दौरान झुग्गियों में रह रहे लोगों के पहचान पत्रों की जांच की गई थी।वायरल वीडियो इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान का बताया जा रहा है।वीडियो में दिख रहा है कि पूछताछ के दौरान थाना प्रभारी मजाकिया या दबाव बनाने वाले अंदाज में कथित मशीन से नागरिकता जांचने की बात कहते हैं। इसके बाद मशीन से बांग्लादेश बताए जाने का दावा किया जाता है।
मामले पर सफाई देते हुए एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि यह कोई तकनीकी या वैज्ञानिक जांच नहीं थी। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा झुग्गियों में रहने वाले लोगों की पहचान सत्यापित करने के लिए सर्च और चेकिंग अभियान चलाया गया था। पूछताछ के दौरान कई बार पुलिस अलग अलग तरीकों से सवाल करती है ताकि सही जानकारी सामने आ सके।

See also  AJSU के संस्थापक सदस्य कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत JMM में हुई शामिल, लोहरदगा से लड़ा था विधानसभा का चुनाव

 

रक्सौल बॉडर पर घुसपैठ करते चार गिरफ्तार, तीन बांग्लादेशी और एक भारतीय मददगार को SSB ने पकड़ा
वायरल हुआ नागरिकता जांच मशीन का वीडियो
वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस के नेता साकेत गोखले ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह इस मामले में गाजियाबाद पुलिस को नोटिस भेजेंगे। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर पुलिस महकमे में भी चर्चा है और सोशल मीडिया पर यह मामला जिज्ञासा और आलोचना दोनों का विषय बना हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now