रांचीः नया साल के पहले दिन झारखंड के 10 जिलों में सुबह में घना कोहरा छाया रहा। चतरा, पलामू, गढ़वा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां जिला इसमें शामिल है। इन जिलों में विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक रही, जबकि अन्य जिलों में सुबह हल्का कोहरा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिनों तक न्यूनतम पारा में थोड़ी बढ़ोतरी होगी लेकिन इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान न्यनूतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस कमी आयेगी।
Happy New Year! 1 जनवरी को ही 1 जनवरी क्यों, कैसे बना संडे और सप्ताह में 7 दिन ही क्यों?
इधर, बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा, पिछले 24 घंटे में इसमें 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। कांके का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गुमला का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह मेदिननगर का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का 6.1 डिग्री, जमशेदपुर का 9.0 डिग्री और चाईबासा का 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची में शिमला से भी ज्यादा ठंड रही, शिमला में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री दर्ज किया गया था। राजधानी रांची व आसपास के क्षेत्रों में ठंड का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मैक्लुस्कीगंज और कांके में तो लगातार शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। यहां खेत-खलिहान में बर्फ की जमी परत देखने को मिल रही हैं।
2025 के आखिरी दिन बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला-प्रोन्नति, अमिताभ कौशल बने उत्पाद सचिव
ठंड ने आमजनों की जीना मुहाल कर दिया है। रांची शहरी क्षेत्र में शीतलहर ने लोगों की आवाजाही कम कर दी है। जिस कारण शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा।


