- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

मुख्यमंत्री ने आईपीएस रैंक में प्रोन्नत अधिकारियों को दी बधाई, बैच पहनाकर किया सम्मानित

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य पुलिस सेवा के कई अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इनमें राम समद,  रोशन गुड़िया,  अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा तथा  दीपक कुमार शामिल थे।

WhatsApp Image 2025 12 31 at 15.04.59 scaled

उल्लेखनीय है कि इन सभी अधिकारियों को हाल ही में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) रैंक में पदोन्नति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों को आईपीएस की बैच पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Image 2025 12 31 at 15.05.00 1 scaled

इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार तथा पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा भी उपस्थित थीं। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नव-प्रोन्नत अधिकारियों को बैच पहनाकर सम्मानित किया।

See also  अविनाश कुमार बने झारखंड के नए मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव की संभाल रहे थे जिम्मेदारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now