रांचीः झारखंड में लगातार गिरते तापमान से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। राजधानी रांची सहित पूरा झारखंड शीतलहर की चपेट में है। शुक्रवार इस सीजन का सबसे ठंडा रहा। रांची के मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं गुमला का पारा भी 2.8 डिग्री और कांके का 3.3 डिग्री रहा। मैक्लुस्कीगंज और कांके में शुक्रवार को ओस की बूंदें जम गई।
झारखंड में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, गुमला में पारा 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
इधर, रांची का न्यूनतम तापमान भी सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए रांची में 12वीं तक के सभी स्कूल शनिवार से 31 दिसंबर तक बंद कर दिए गए हैं। ये आदेश उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जारी किया है। जिल स्कूलों में पहले से परीक्षाएं आयोजित हैं, उनको अपने हिसाब से परीक्षा संचालित करने को कहा गया है। उधर, सरकारी स्कूलों में सोमवार से चार जनवरी तक शीतकालीन अवकाश भी घोषित कर दिया गया है।
हेमंत सोरेन से सरना समाज के लोगों ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने कहा- पेसा लागू होने से स्थानीय स्वशासन की व्यवस्था होगी मजबूत
मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, शनिवार को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा और गुमला में शीतलहरी चलेगी, पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की और कमी होगी, जबकि तीन दिन बाद उतनी ही बढ़ोतरी होगी। सुबह कोहरा में रहेगा, दिन में मौसत शुष्क रहेगा लेकिन उत्तर भारत की बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ में आ रही ठंडी हवा से कनकनी बनी रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने की अपील की है।




