डेस्कः भारत के दो बड़े कारोबारी भगोड़े ललित मोदी और विजय माल्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा है। ये वीडियो विजय माल्या के जन्मदिन का बताया जा रहा है। इस वीडियो को विजय माल्या ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में में विजय माल्या और ललित मोदी एक साथ पार्टी करते हुए नजर आ रहे है।

कफ सिरप मामले में रांची पुलिस की कार्रवाई, तुपुदाना में शैली ट्रेडर्स पर छापेमारी
जो वीडियो उन्होंने शेयर किया उसमें वो एक क्लीप के दौरान खुद को भारत के ‘सबसे बड़े भगोड़े’ बताते हुए मजाकिया अंदाज में बातचीत करते दिखाई देते हैं। यह मुद्दा अब सियासी रूप भी लेने लगा है। दोनों भगोडों का वीडियो सामने आने के बाद भारत में सियासी बवाल खड़ा हो गया है।
“We’re India’s biggest fugitives” – Lalit Modi & Vijay Mallya mock India in a joint taunt.
अभी हंस लो बाद में तो रोना ही हैpic.twitter.com/lscKsTvgx5
— Kreately.in (@KreatelyMedia) December 23, 2025
14 हजार लीटर नकली कोल्ड ड्रिंक बरामद, एक्सपायरी बेबी फूड और चॉकलेट में लगाया जा रहा था नया बारकोड
‘चलो भारत में एक बार फिर इंटरनेट तोड़ देते हैं…’
ललित मोदी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘चलो भारत में एक बार फिर इंटरनेट तोड़ देते हैं। जन्मदिन मुबारक हो मेरे दोस्त विजय माल्या, लव यू। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और यूजर्स दोनों भगोड़ों पर सवाल उठा रहे हैं।
शिवसेना यूबीटी ने वायरल वीडियो पर सरकार को घेरा
शिवसेना यूबीटी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा है कि जिस पर ललित मोदी और विजय माल्या का वीडियो सामने आया है और वो हस-हस कर अपने हाथ में शराब पकड़कर जाम छलकार रहे हैं और हमारे लोकतंत्र का मजाक उड़ा रहे हैं। हैरानी की बात कि वो खुद कह रहे हैं कि हम भारत के भगोड़े हैं। हम भागकर आए हैं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है।
‘सरकार और एजेंसियां क्या कर रही है?’
आनंद दुबे ने आगे कहा कि भारत का संविधान और भारत का लोकतंत्र बहुत मजबूत है। ऐसे भगोड़ों से हम डरने वाले नहीं हैं। दुर्भाग्य है कि इस वीडियो को सरकार के लोग भी देख रहे होंगे, लेकिन वो क्या कर रहे हैं। इन लोगों की मदद कौन कर रहा है। ये लोगों का करोड़ों रुपए लेकर देश से भाग चुके हैं। ये वहां पर पार्टियां कर रहे हैं, लेकिन हम इनको पकड़ नहीं पा रहे हैं। हमारा इंटरपोल, रॉ, एनआईए क्या कर रही है। मैं पूछना चाहता हूं कि इन इन एजेंसियों को कार्रवाई करने से कौन रोक रहा है।
100 रुपए नहीं देने पर बैंक वाले थमा देते हैं नोटिस- आनंद दुबे
शिवसेना नेता ने कहा कि यह वीडियो देखकर आश्चर्य हो रहा है कि आज अगर कोई आदमी बैंक का 100 रुपया नहीं देता है तो बैंक उसे नोटिस भेजकर पकड़ लेती है। दूसरी तरफ करोड़ों रुपए लेकर ये भगोड़े भागकर देश के बाहर जाकर पार्टी कर रहे हैं। अपने ही सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रहे हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई हैं।


