लोहरदगा में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

लोहरदगा के भंडरा में स्कॉर्पियो-बाइक टक्कर,हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

लोहरदगाः जिले में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। भंडरा थाना क्षेत्र के धोबाली मोड़ के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

रामगढ़ के आलोक स्टील प्लांट के प्रदूषण से खेती को हो रहा नुकसान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने DC को दिया कार्रवाई का निर्देश
मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर रांची से लोहरदगा लौट रहे थे। इसी दौरान भंडरा थाना क्षेत्र के धोबाली मोड़ के समीप तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे मौके पर दो युवकों की मौत हो गई।

1200 675 25664698 thumbnail 16x9 jhlohmoutdurghatnapkgjh1 aspera

झारखंड के गिरिडीह में चार बाघ देखे जाने की सूचना, दहशत में ग्रामीण

मृतकों की पहचान गुमला जिला के लांजी नवाटोली निवासी हरि उरांव के 20 वर्षीय पुत्र सुनील उरांव और लोहरदगा जिला के सदर थाना क्षेत्र के कुटमु जेलखाना निवासी योगेश्वर उरांव के 20 वर्षीय पुत्र राहुल उरांव के रूप में हुई है। जबकि हादसे में लोहरदगा जिला के सदर थाना क्षेत्र का नदिया करचाटोली निवासी महेश उरांव का 20 वर्षीय पुत्र मोहित उरांव घायल हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now