खूंटी में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों के साथ अलाव तापने के दौरान हुई फायरिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 22, 2025

पलामू JMP परिसर में गार्ड की गोली मारकर हत्या, तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

खूंटीः जिले के कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुयु गांव में सोमवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल व्याप्त है। मृतक युवक की पहचान रोहित तिग्गा (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

गिरिडीह में छोड़खानी का विरोध करना पड़ा महंगा, दो मनचलों ने महिला पर खौलता तेल डाला
जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे रोहित तिग्गा अपने घर पर थे। इसी दौरान उसके दो दोस्त उसे घर से बुलाकर बाहर ले गए। इसके बाद रोहित गांव में अपने दोस्तों के साथ अलाव ताप रहा था। इसी दौरान सुबह लगभग साढ़े सात बजे के करीब अज्ञात अपराधी ने पीछे से रोहित पर गोली चला दी।

थैले में शव ले जाने की घटना के बाद जागी झारखंड सरकार, 15 करोड़ से एक महीने के भीतर खरीदे जाएंगे मोक्ष वाहन
गोली सीधे रोहित को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजन आनन-फानन में रोहित को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  झारखंड के खूंटी में पश्चिम बंगाल के कारोबारी और उसके सहयोगी का अपहरण, मांगी गई 10 लाख की फिरौती, पुलिस ने लिया एक्शन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now