डेस्कः बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी सच्चाई क्या है उसका ताजा हाल गोपालगंज में देखने को मिला। गोपालगंज के मॉडल अस्पताल में बिजली कटने पर मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों के इलाज का मामला सामने आया है। करीब एक घंटे तक सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर मोबाइल का टॉर्च जलाकर मरीजों का इलाज करने का वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर कर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।

झारखंड में कफ सिरप पीने से एक की मौत, कोडरमा में डेढ़ साल की बच्ची ने तोड़ा दम
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अंधेरे का वीडियो
गोपालगंज सदर अस्पताल की इस बदहाली का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सदर अस्पताल के कई मंजिला भवन में बिजली गुल है। इमरजेंसी वार्ड से लेकर महिला और बच्चा वार्ड तक, हर तरफ सन्नाटा और अंधेरा पसरा है। ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट में मरीजों को इंजेक्शन लगा रहे हैं और पर्चियां लिख रहे हैं।

थैले में शव ले जाने की घटना के बाद जागी झारखंड सरकार, 15 करोड़ से एक महीने के भीतर खरीदे जाएंगे मोक्ष वाहन
सप्ताह में दूसरी बार ठप हुआ कामकाज
जानकारी के मुताबिक, यह समस्या किसी एक दिन की नहीं है। एक ही सप्ताह के भीतर यह दूसरी बार है जब घंटों तक बिजली नदारद रही। हैरान करने वाली बात यह है कि इतने बड़े मॉडल अस्पताल में बिजली का कोई ठोस वैकल्पिक इंतजाम या जनरेटर बैकअप नहीं है। बिजली कटते ही पूरा सिस्टम वेंटिलेटर पर चला जाता है, जिससे गंभीर मरीजों की जान पर बन आती है।

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के बड़े भाई का पेंशन बंद, कुलपति के जिद बनीं वजह
मोबाइल टॉर्च की रोशनी में इलाज
एक मरीज के परिजन इरफान अली गुड्डू ने बताया कि जब वे अपने परिजन को गंभीर बीमारी होने पर यहां लेकर आए तो देखा कि यहां बिजली नहीं है। अंधेरे के कारण दूसरे मरीज भी परेशान हैं। ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी मोबाइल की टॉर्च के जरिए मरीजों का इलाज करते दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि मॉडल हॉस्पिटल में करोड़ों की लागत से आलीशान भवन का निर्माण किया गया है, यहां बिजली कई घंटे से नहीं है। वे मोबाइल का टॉर्च जला रहे हैं, तब डॉक्टर पर्ची लिख रहे हैं। टॉर्च की रोशनी में मरीजों को इंजेक्शन लगाया जा रहा है और यहां बिजली को लेकर मुकम्मल व्यवस्था नहीं है। इस कारण से आए दिन मरीज और उनके परिजनों को परेशानी होती है।एक अन्य मरीज के परिजन बसंत सिंह ने बताया कि उन्हें आए हुए कुछ देर ही हुई है, लेकिन जब वे यहां पहुंचे तो बत्ती चली गई। उन्होंने बताया कि टेक्नीशियन बिजली को दुरुस्त करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बार-बार बिजली के चले जाने से डॉक्टर को मोबाइल की टॉर्च में इलाज करना पड़ रहा है।
बिहार के गोपालगंज में एक अस्पताल में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद अंधेरे में टॉर्च की रोशनी जलाकर मरीजों का इलाज किए जाने का मामला सामने आया है. @mangalpandeybjp @RJDforIndia @BJP4Bihar #Bihar #GopalganjHospital #Treatment pic.twitter.com/Pshuymcxi3
— Live Dainik (@Live_Dainik) December 22, 2025




