सुप्रीम कोर्ट ने की 5 चीफ जस्टिस के नियुक्ति की सिफारिश, संगम कुमार साहू पटना और एमएस सोनक झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाने की अनुशंसा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 18, 2025

सुप्रीम कोर्ट ने की 5 चीफ जस्टिस के नियुक्ति की सिफारिश, संगम कुमार साहू पटना और एमएस सोनक झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाने की अनुशंसा

पटनाः गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने देश के पांच हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की है। हाईकोर्ट के पांच सीनियर जस्टिस को हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है। ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायाधीश संगम कुमार साहू को पटना हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश को झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की गई है।

WhatsApp Image 2025 12 18 at 19.41.44 b78115db

गुरुवार को कई राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और जस्टिस का तबादला किया गया है और उनके ट्रांसफर की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।अधिसूचना में कहा गया है कि हाईकोर्ट के मौजूदा चीफ जस्टिस के रिटायर होने के बाद जस्टिस एम एस सोनक की नियुक्ति होगी।झारखंड हाईकोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान 8 जनवरी को सेवानिवृत हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ED समन अवहेलना मामले पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई टली, पेसा एक्ट को लेकर सरकार को फटकार

See also  गया एयरपोर्ट से जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, स्कैनिंग के दौरान CISF ने पकड़ा

नए मुख्य न्यायाधीशों की सूची:

  • मनोज कुमार गुप्ता – इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश को उत्तराखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है। उत्तराखंड के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश 09 जनवरी, 2026 को सेवानिवृत्त होंगे।

  • रेवती पी. मोहिते डेरे – बॉम्बे हाई कोर्ट की न्यायाधीश को मेघालय हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया जाएगा। यह नियुक्ति मेघालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के स्थानांतरण के बाद होगी।

  • एमएस सोनक – बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायाधीश को झारखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश हुई है। झारखंड के मुख्य न्यायाधीश 08 जनवरी, 2026 को सेवानिवृत्त होंगे।

  • ए. मुहम्मद मुस्ताक – केरल हाई कोर्ट के न्यायाधीश को सिक्किम हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाएगा।

  • संगम कुमार साहू – ओडिशा हाई कोर्ट के न्यायाधीश को पटना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ये सिफारिशें केंद्र सरकार को भेजी गई हैं। उच्च न्यायालयों में न्यायपालिका की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ बनाने के लिए इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

See also  Big Breaking: CJI संजीव खन्ना पर निशिकांत दुबे के बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने माना घोर आपत्तिजनक लेकिन नहीं होगी कार्रवाई जानिए क्यों
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now