बर्ड हिट से बड़ा हादसा टलाः हैदराबाद-रांची फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, 180 यात्री सुरक्षित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 18, 2025

इंडिगो की रांची-कोलकाता सेवा एक जुलाई से बंद, एयरक्राफ्ट की कमी बनीं वजह

रांचीः घने कोहरे के कारण हैदराबाद से रांची जा रही इंडिगो की एक विमान को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम में सुधार के बाद जब विमान कोलकाता से रांची के लिए रवाना हुआ, तो उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद वह एक पक्षी से टकरा गया, इसके बाद विमान को वापस कोलकाता एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। तकनीकी खराबी ठीक नहीं हो पाने के कारण अंततः यात्रियों को दूसरे विमान से रांची भेजा गया।

BSL के GM कौस्तुभ बसु दुष्कर्म केस में गिरफ्तार, बोकारो से छत्तीसगढ़ ले गई पुलिस
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को इंडिगो की यह उड़ान 180 यात्रियों को लेकर हैदराबाद से रवाना हुई थी। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर घना कोहरा और कम दृश्यता होने के कारण विमान की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। जिसके चलते उसे कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। बाद में मौसम सामान्य होने पर विमान ने कोलकाता से रांची के लिए उड़ान भरी, लेकिन आसमान में उड़ान के दौरान विमान के अगले हिस्से से एक पक्षी टकरा गया। अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और सूझबूझ दिखाते हुए दिखाते हुए विमान को सुरक्षित रूप से कोलकाता एयरपोर्ट पर उतार लिया। इस आपात लैंडिंग से एक बड़ा विमान हादसा टल गया और विमान में सवार सभी 180 यात्रियों ने राहत की सांस ली।

See also  नाबालिग को अगवा कर छह युवकों ने किया गैंगरेप, बेहोश होने के बाद मृत समझकर पीड़ित को जंगल में फेंक दिया

ED ने मल्टी लेबल मार्केटिंग घोटाले में चंद्रभूषण और प्रियंका सिंह को किया गिरफ्तार ,307 करोड़ के घोटाला मामले में पति-पत्नी से पूछताछ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now