मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जायेंगे ऑस्ट्रेलिया, विस्थापित आदिवासियों का जानेंगे हाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 17, 2025

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जायेंगे ऑस्ट्रेलिया, विस्थापित आदिवासियों का जानेंगे हाल

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जायेंगे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के राजदूत द्वारा दिये गये आधिकारिक निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। रविवार की शाम में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत फिलिप ग्रीन ओएएम ने उन्हें औपचारिक रूप से दौरे को लेकर निमंत्रण दिया था। मुख्यमंत्री का ऑस्ट्रेलिया दौरा झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के समापन के बाद प्रस्तावित है। इसके बाद दौरे की तिथि को अंतिम रूप दिया जायेगा।

राज्यपाल संतोष गंगवार के बेटे और बहु के रिसेप्शन में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और रबींद्रनाथ महतो ने भी दी बधाई
इस दौरे का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा माइनिंग के कारण विस्थापित हो गये आदिवासियों की स्थिति का अध्ययन करना है। मुख्यमंत्री ऑस्ट्रेलिया में खनन क्षेत्रों में रहनेवाले मूल निवासियों के पुनर्वास, सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण और उनके लिए संचालित योजनाओं की जानकारी लेंगे। इसके बाद झारखंड में संबंधित बेहतर नीतियों को लागू करने की दिशा में पहल करेंगे। इस दौरे से झारखंड में खनन क्षेत्र के विकास के साथ-साथ विस्थापितों के हित में नयी योजनाओं और सुधार को गति मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ऑस्ट्रेलिया में माइनिंग से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और कार्यप्रणालियों का भी अध्ययन करेंगे।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला CII झारखंड का प्रतिनिधिमंडल, औद्योगिक विकास पर हुई चर्चा

प्रदीप यादव से कांग्रेस और JMM के आलाकमान नाराज, जल्द झारखंड में हो सकता है बड़ा बदलाव
आपकों बता दें कि ऑस्ट्रेलिया विश्व स्तर पर उन्नत और वैज्ञानिक खनन तकनीकों के लिए जाना जाता है। मुख्यमंत्री वहां की माइनिंग पॉलिसी, पर्यावरण संरक्षण के उपायों और सतत खनन मॉडल का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री के ऑस्ट्रेलिया दौरे से झारखंड में खनन क्षेत्र के विकास कार्यो को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही विस्थापित आदिवासियों के हित में नयी योजनाओं और नीतिगत सुधारों को गति मिलने की उम्मीद है।

केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह से मिली दीपिका पांडे सिंह, 15वें वित्त आयोग की 2736 करोड़ राशि जारी करने की मांग की
झारखंड की तरह ऑस्ट्रेलिया में भी जनजातीय समुदाय की बड़ी आबादी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खनन के बाद जमीन को विकसित कर स्थानीय समुदाय को वापस करने की ऑस्ट्रेलिया सरकार की नीति का अध्ययन करेंगे। साथ ही खनन सुरक्षा और खनन में स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा करनेवाली ऑस्ट्रेलिया सरकार की नीति की जानकारी लेंगे। मालूम हो कि खनन को लेकर झारखंड और ऑस्ट्रेलिया में काफी समानताएं भी है। मुख्यमंत्री ऑस्ट्रेलिया में खनन सुरक्षा व सुरक्षित खान को लेकर इस्तेमाल होने वाली तकनीकों की जानकारी लेंगे।

See also  सम्राट कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर लगी मुहर, चिकित्सा के लिए आय सीमा बढ़ी,भर्ती का रास्ता साफ,उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now