सिमडेगा की युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, यूपी के हापुड़ में सूटकेस के अंदर मिला कंकाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 15, 2025

सिमडेगा की युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, यूपी के हापुड़ में सूटकेस के अंदर मिला कंकाल

डेस्कः झारखंड के सिमडेगा जिले की रहने वाली एक युवती का शव यूपी के हापुड़ जिले में मिला है। दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या कर दी गई। युवकी का कंकाल सूटकेस के अंदर बंद मिला। यूपी पुलिस ने इस मामले में एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित दंपती युवती को घरेलू सहायिका का कार्य कराने के लिए यहां लाया था। पूछताछ में हत्यारोपित युवक ने स्वीकार किया है कि उसने युवती संग दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया था।

झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता से मांगी गई दो करोड़ की रंगदारी, राहुल दुबे गैंग के नाम पर आया फोन
युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो उसने पत्नी के साथ मिलकर उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपित दंपती के पास से हत्या में प्रयुक्त डंडा व तीन मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया है।मामले का खुलासा करने में सिमडेगा की ही एक अन्य युवती की अहम भूमिका रही, जो दिल्ली के एक कारोबारी के घर घरेलू सहायक के तौर पर काम करती है। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि एक दिसंबर को हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र में एनएच-9 के पास रामा अस्पताल के सामने गन्ने के खेत में युवती का सूटकेस में बंद कंकाल मिला था।

See also  झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का कोई सबूत नहीं दे पाई पुलिस, 159 अभ्यर्थियों के बाद अब 3 आरोपियों को भी जमानत

बिहार में एकतरफा प्यार में नाकाम आशिक ने प्रेमिका को घर में घुसकर मारी गोली, मेरी नहीं तो किसी की नहीं…
पुलिस के दिल्ली निवासी होने की आशंका में पुलिस जांच करते-करते दिल्ली भी पहुंची, जहां थानों में मृतका की पहचान कराने के लिए पोस्टर चस्पा किए गए। विवेक विहार थाना पहुंचने पर हापुड़ पुलिस को पता चला कि सविता विहार के रहने वाले एक बड़े कारोबारी एक युवती की गुमशुदगी के संबंध में थाने आए थे।उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनके यहां पर एक घरेलू सहायिका कार्य करती है। वह काफी दिनों से डरी-सहमी है और उसने एक युवती की हत्या को होते देखा है।

बीजेपी ने गढ़वा में 2 मृत नेताओं को बनाया मंडल प्रतिनिधि, गड़बड़ी पकड़े जाने पर सुधारा
इसके बाद पुलिस टीम ने घरेलू सहायिका से जानकारी जुटाई। पता लगा कि जिस युवती का शव सूटकेस में बरामद हुआ है, वह झारखंड के सिमडेगा जिले के ठेठाईगर थाने के एक गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने मामले की कड़ियों को जोड़कर पिलखुवा के गांव डूहरी कट निवासी दंपती सिंभावली के गांव नवादा कलां निवासी अंकित कुमार और झारखंड के जिला सिमडेगा के थाना ठेठाइंगर के कैरया कुडपानी निवासी कलिस्ता उर्फ काली को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में दंपती ने बताया कि वह झारखंड की गरीब महिलाओं व युवतियों को घरों में घरेलू सहायिका के रूप में काम दिलाने यहां लाता है। अंकित ने युवती के साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। युवती ने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी तो दंपती ने उसकी डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी थी।

See also  बिहार विधानसभा में SIR पर हुआ बवाल, विपक्ष के विधायकों ने टेबल पलटा, तेजस्वी ने कहा चर्चा जरूरी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now