चाईबासाः पश्चिम सिंहभूम के सारंडा जंगल में नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। छोटानागरा थाना के बलिबा गांव के पास रविवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट हो गया। लगातार दो विस्फोट में कोबरा बटालियन-209 के जवान अलख दास और नारायण दास जख्मी हो गए।
ऑस्ट्रेलिया में भी खनन के बाद जमीन वापसी की नीति, हेमंत सोरेन से मुलाकात में उच्चायुक्त ने दी जानकारी, सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
बलिबा गांव के पास हुआ विस्फोट
घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र के बलिबा (बलिबा) गांव के पास की है। सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, तभी नक्सलियों द्वारा पहले से प्लांट किए गए दो आईईडी में विस्फोट हुआ। विस्फोट की चपेट में आने से 209 कोबरा बटालियन के दो जवान बुरी तरह घायल हो गए। घायल जवानों के नाम हेड कांस्टेबल अलख दास और हेड कांस्टेबल नरायन दास हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रांची से बंटी-बबली गिरफ्तार, लोन दिलाने के नाम पर व्यवसायियों से की थी लाखों की ठगी
इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान IED विस्फोट में दो जवान घायल हुए हैं। अभियान जारी है, विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी।सारंडा जंगल लंबे समय से नक्सली गतिविधियों का गढ़ रहा है। सुरक्षा बलों के लगातार अभियानों से बैकफुट पर आए नक्सलियों की ओर से इस तरह की घटनाएं उनकी हताशा का संकेत मानी जा रही हैं।




