डेस्कः गोवा के नाइट क्लब अग्निकांड में बड़ी सफलता मिली है। भारत के अनुरोध पर थाईलैंड पुलिस ने फुकेट में लूथरा ब्रदर्श को हिरासत में ले लिया है। थरा ब्रदर्स इस नाइटक्लब के फाउंडर हैं और हादसे के बाद फरार थे। पिछले दिनों गोवा में नाइटक्लब में अग्निकांड में 25 लोगों की जान चली गई थी।
गोवा के नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत, ब्लास्ट के बाद घबराहट में बेसमेंट के अंदर चले गए थे लोग
पिछले हफ्ते 6 दिसंबर को गोवा के अरपोरा में स्थित बिर्च बाय रोमियो नाइटक्लब में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया था। इस घटना में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और कई लोग घायल भी हुए थे। घटना के बाद क्लब के फाउंडर ब्रदर्स फुकेट भाग गए थे। मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने एक्शन लेते हुए नाइटक्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपियों गौरव और सौरभ लूथरा के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए हैं। पासपोर्ट इसलिए सस्पेंड किया गया कि वे फुकेट से आगे कहीं और नहीं जा सकें। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे इंटरपोल और कूटनीतिक चैनलों के जरिए भारत के लिए उनका प्रत्यर्पण आसान हो सकता है। हालांकि, अब उन्हें हिरासत में ले लिया गया, जो एक बड़ा एक्शन है।



