शराब घोटाला मामले में विजन प्लेसमेंट एजेंसी के तीनों संचालकों से ईडी ने जेल में की पूछताछ

शराब घोटाला उजागर करने वाले दो IAS को नोटिस, जमशेदपुर और रामगढ़ के DC को देनी होगी गवाही

Jharkhand liquor scam: शराब घोटाला मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने मंगलवार को रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद मेसर्स विजन हास्पिटालिटी सर्विसेज एंड कंस्ल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के तीनों ही आरोपितों से पूछताछ की। इन आरोपितों में परेश अभेसिंह ठाकोर, विक्रमासिंह अभेसिंह ठाकोर और महेश शिडगे शामिल हैं।

तीनों गुजरात के रहने वाले हैं। इन्हें एसीबी झारखंड की टीम ने शराब घोटाले से संबंधित एसीबी रांची के कांड संख्या 09/2025 में 14 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। एसीबी के इसी केस में ईडी ने पीएमएल अधिनियम के तहत 28 नवंबर को इंफोर्समेंट केस इंफार्मेशन रिपोर्ट (ईसीआइआर) 10/2025 दर्ज किया है।

बिहार में युवक की पीट-पीट कर हत्या के बाद लोगों का फूटा गुस्सा, दिल्ली-कोलकाता हाईवे को किया जाम

- Advertisement -
LD-advertisement

इसी केस के सिलसिले में पीएमएलए की विशेष अदालत से अनुमति के बाद ईडी की टीम मंगलवार को तीनों ही आरोपितों से पूछताछ करने के लिए केंद्रीय कारा होटवार पहुंची थी। आरोप है कि इस एजेंसी ने हजारीबाग, चतरा और कोडरमा में शराब दुकानों के लिए मैनपावर आपूर्ति के ठेके में फर्जी बैंक गारंटी दी थी।

- Advertisement -
royal-soler-new

इससे झारखंड राज्य बेवरेजेज कारपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) को 38 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ। ईडी ने भी अपने इस नए ईसीआइआर में तत्कालीन उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे और अन्य अधिकारियों पर पद के दुरुपयोग और आपराधिक साजिश के तहत नियमों को ताक पर रखकर चहेती एजेंसियों को ठेका देने का आरोप लगाया है।

मेडिकल में फर्जी प्रमाणपत्र से हो रहा नामांकन, बाबूलाल मरांडी ने कहा- मामले की कराएं सीबीआई जांच

मेसर्स विजन हास्पिटालिटी (गुजरात) और मेसर्स मार्शन इनोवेटिव सिक्यूरिटी सर्विसेज (महाराष्ट्र) पर फर्जी बैंक गारंटी के जरिए ठेका हासिल करने का आरोप लगा। इससे पहले झारखंड एसीबी ने 11 आरोपित आइएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे, संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह, पूर्व महाप्रबंधक सुधीर कुमार दास, अमित प्रकाश आदि को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

निर्धारित 90 दिनों में चार्जशीट दाखिल नहीं होने से सभी को जमानत मिल गया था। विनय कुमार चौबे और उनके करीबी विनय सिंह वर्तमान में हजारीबाग के जमीन घोटाला मामले में जेल में हैं।

रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा का नेम प्लेट तोड़ा, केस दर्ज

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now