- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

सरकारी पैसे को निजी खाते में रखकर कमाया लाभ, आरोपी इंजीनियर के खिलाफ दर्ज होगी PE

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 8, 2025

रिम्स जमीन घोटालाः ACB के रडार पर 16 सरकारी कर्मचारी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार

Jharkhand News: कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) निर्माण के पैसे को निजी खातों में रखने के आरोपित रांची के तत्कालीन जिला अभियंता केसी सिंह व अन्य के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज करना चाहती है।

इसके लिए एसीबी ने मंत्रिमंडल निगरानी एवं सचिवालय विभाग से अनुमति मांगी है। तत्कालीन जिला अभियंता केसी सिंह व अन्य कनीय अभियंताओं पर बुंडू अनुमंडल अस्पताल के निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप है।

आरोप है कि निर्माण की राशि को निजी खाते में अधिक समय तक रखा गया, ताकि सूद मिल सके। इसके लिए निर्माण कार्य में भी देरी की गई है। एसीबी ने पीई दर्ज करने की अनुमति हाई कोर्ट के आदेश के दो साल के बाद मांगी है।

झारखंड के दूल्हे संग चीन की दुल्हन ने की शादी, दोनों की अनोखी है प्रेम कहानी, साहिबगंज में लिये सात फेरे

दरअसल झारखंड उच्च न्यायालय में वर्ष 2019 में एक जनहित याचिका में अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि स्वास्थ्य विभाग से सीएचसी निर्माण के लिए दी गई राशि को इंजीनियरों ने सरकारी खाते के बजाय निजी खाते में रखा।

See also  कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर ने खोल दी पाकिस्तान के झूठ की पोल, Operation Sindoor का दिया फाइनल 'रिजल्ट'

सूद के लिए निर्माण कार्य में देरी की, जिसके चलते निर्माण की लागत पांच करोड़ से बढ़कर साढ़े आठ करोड़ रुपये हो गई थी। इस याचिका पर तीन जुलाई 2023 को हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया था और एसीबी को जांच कर तीन महीने में रिपोर्ट मांगी थी। दो साल के बाद एसीबी ने पीई के लिए पहल शुरू की है और इसकी जानकारी न्यायालय को दी है।

झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, सोहराय पर्व पर मिल सकती है 2 दिन की छुट्टी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now