रांचीः झारखंड में जल्दी ही पेसा नियमावली लागू की जायेगी। पंचायती राज विभाग की ओर से पेसा नियमावली के ड्राफ्ट को कैबिनेट विभाग के पास भेज दिया गया है। कैबिनेट विभाग ने ड्राफ्ट का प्रारूप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास मंजूरी के लिए भेजा है। बताया गया है कि सीएम की मंजूरी मिलते ही इसे कैबिनेट की बैठक में रखा जायेगा।
सेंबो के हिलटॉप में होगा कैप्टन कूल का नया घर, रांची में महेंद्र सिंह धोनी का एक और आशियाना
सोमवार को दिन में दो बजे कैबिनेट की बैठक रखी गयी है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को प्रस्ताव लाया जा सकता है। कैबिनेट से पस्ताव पारित होते ही पेसा नियमावली पूरे राज्य में लागू हो जायेगी। झारखंड हाईकोर्ट सरकार को पेसा नियमावली जल्द से जल्द लागू करने का निर्देश पूर्व में ही दे चुका है। पेसा नियमावली लागू होने से बालू घाटों के संचालन पर भी रोक लगायी गयी है। 18 जिलों में बालू घाटों की नीलामी हो चुकी है। लेकिन पेसा की वजह से बालू की वैद्य रूप से निकासी नहीं हो पा रही है। बताया गया है कि सरकार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान ही पेसा नियमावली लागू करने की योजना बना रही है, जिससे कि विधानसभा में भी विपक्ष को जवाब दे सके।



