बिहार में महिला टीचर की गोली मारकर हत्या, उत्तरप्रदेश की रहने वाली थीं शिवानी वर्मा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 3, 2025

बिहार में महिला टीचर की गोली मारकर हत्या, उत्तरप्रदेश की रहने वाली थी शिवानी वर्मा

डेस्कः बिहार के अररिया में बीपीएससी की महिला टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 28 वर्षीय टीचर शिवानी वर्मा उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं और वह अररिया जिले के नरपतगंज स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ाती थीं। महिला टीचर की कुछ ही महीने पहले उनकी सगाई हुई थी और जल्द ही उनकी शादी होने वाली थी।

बिहार में दिगंबर जैन मुनि को जान से मारने की धमकी, कपड़ा नहीं पहनने पर बदमाशों ने किया हमला करने की कोशिश
बताया जा रहा है कि तकरीबन डेढ़ साल से शिवानी वर्मा बिहार में शिक्षिका थीं। बुधवार सुबह जब वह फारबिसगंज से नरपतगंज स्कूल जा रही थीं तो रास्ते में बदमाशों ने उनकी गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारण के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।

See also  गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा: तीन ट्रकों में लगी आग, ड्राइवर-खलासी जिंदा जले

बिहार को कड़ाके की ठंड के लिए करना होगा इंतजार, 19 दिसंबर से बढ़ेगी कनकनी

स्थानीय लोगों ने बताया कि शिवानी स्कूटी से स्कूल जा रही थीं, तभी बाइक पर सवार दो बदमाश पास आए और करीब से कनपट्टी पर गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगते ही शिवानी मौके पर गिर पड़ीं। ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत अररिया सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या स्थल से सदर अस्पताल लगभग 70 किलोमीटर दूर है।शिवानी कुछ महीने पहले ही अररिया में जॉइन की थीं और नरपतगंज में किराए पर रहकर नौकरी कर रही थीं। बताया जा रहा है कि उनकी कुछ ही दिन पहले सगाई हुई थी और जल्द शादी होने वाली थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now