बिहार को कड़ाके की ठंड के लिए करना होगा इंतजार, 19 दिसंबर से बढ़ेगी कनकनी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 3, 2025

झारखंड के 13 जिलों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, रांची में 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है पारा

पटनाः दिसंबर का पहला सप्ताह चल रहा है लेकिन बिहार के लोगों को अब तक ठंड का अहसास सही से नहीं हो पाया है। बिहार को कड़ाके की ठंड के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। इस बार 15 दिसंबर तक विशेष ठंड का प्रभाव नहीं होगा। माह में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि 19 दिसंबर से मौसम में बदलाव आने के साथ कड़ाके की ठंड में वृद्धि की संभावना है। इस दौरान तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आने की बाद ही ठिठुरन वाली ठंड लोगों को परेशान करेगी।

BHU में खूब हुआ बवाल, दो घंटे तक होती रही मारपीट और पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
कड़ाके की ठंड में कमी रहेगी
प्रदेश के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। माह में सामान्य व सामान्य से अधिक वर्षा के आसार है। माह के दौरान प्रदेश में औसत सामान्य वर्षा 5.1 मिमी है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर होने के कारण कड़ाके की ठंड में कमी रहेगी।तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने होने के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा। पटना व आसपास इलाकों में सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्के दर्जे के काेहरा छाए रहने के आसार है। कुछ स्थानों पर आसमान साफ होने के साथ दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा।मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में छह नवंबर को माेतिहारी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस एवं सबसे कम न्यूनतम तापमान 26 नवंबर को 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पांच नवंबर को पटना का सबसे अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस एवं 26 नवंबर को 14.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

See also  बारिश में ट्रैक के नीचे से निकली मिट्टी, नमो भारत ट्रेन बाल-बाल बची; पटना-मोकामा रेलखंड पर टला हादसा

हेमंत सोरेन ने दिल्ली दौरे के दौरान BJP से गठबंधन पर दे दी सहमति! JMM ने दिया अपने अंदाज में जवाब
सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव
प्रदेश में अगले चार-पांच दिनों के दौरान पछुआ के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह-शाम हल्की ठंड की संभावना है। सुबह के समय ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है। उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहेंगे।बीते 24 घंटों के दौरान सबसे कम दृश्यता पांच सौ मीटर पूर्णिया में दर्ज किया गया। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस एवं 27.1 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा में प्रदेश का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। चार से पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। जबकि, 72 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री गिरावट के आसार है।

कांग्रेस की मीटिंग से 15 जिलाध्यक्ष गायब, बिहार विधानसभा चुनाव में हार को लेकर बुलाई गई थी बैठक
पांच वर्षों के अंतराल में अधिक वर्षा
मौसम विज्ञान केंद्र पटना से पटना से प्राप्त आंकड़े के अनुसार पांच वर्षों के अंतराल में इस बार नवंबर में राजधानी में 9.8 मिमी, गया में 14.3 मिमी, भागलपुर में 70.9 मिमी, पूर्णिया में 46.4 मिमी एवं वाल्मीकि नगर में 23.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बीते वर्षों के दौरान प्रमुख शहरों में वर्षा का अभाव रहा।

See also  गोपालगंज में 45 से अधिक नाबालिग लड़कियों को किया रेस्क्यू,ऑर्केस्ट्रा अड्डों पर पुलिस की छापेमारी, 22 गिरफ्तारी

भोजपुरी गायक भरत शर्मा व्यास को 2 साल की सजा, TDS रिटर्न फर्जीवाड़ा मामले में धनबाद की CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now