दिल्ली से दरभंगा आ रही फ्लाइट पक्षी से टकराई, बड़ा हादसा टला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 5, 2025

दिल्ली से दरभंगा आ रही फ्लाइट पक्षी से टकराई, बड़ा हादसा टला

डेस्कः दरभंगा एयरपोर्ट के रनवे पर उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब दिल्ली से आ रहे अकासा के विमान क्यूपी 1405 से लैंड करते समय पक्षी टकरा गया। इससे विमान में बैठे यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। हालांकि क्रू मेंबर ने स्थिति संभाल ली। इस बीच इस घटना की वजह से करीब पांच विमान घंटों आसमान में मंडराते रहे।

बिहार का मशहूर यूट्यूबर मनी मेराज गिरफ्तार, दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन और गर्भपात का आरोप
दिल्ली से आ रहे अकासा के विमान क्यूपी 1405 से दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड करते समय रनवे पर पक्षी टकरा गया। इससे विमान में बैठे यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। हालांकि केबिन क्रू ने विमान के अंदर उद्घोषणा कर यात्रियों को शांत कराया। वहीं पायलट ने सूझबूझ से विमान को लेकर सुरक्षित लैंड कराया। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। पक्षी के विमान से टकराने की वजह उसमें तकनीकी खराबी आ गई।

See also  FIH हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स में यूएसए ने जापान को 2-1 से हराकर फाइनल में किया प्रवेश, पेरिस ओलंपिक के लिए टिकट किया पक्का

बिहार में IAS और IPS अधिकारियों के तबादले, विधानसभा चुनाव से सरकार ने किया बड़ा फैसला
करीब दो घंटे तक मशक्कत की
जिससे दुरुस्त करने के लिए अकासा एयरलाइंस की टीम ने करीब दो घंटे तक मशक्कत की, लेकिन गड़बड़ी ठीक नहीं हो सकी। जिस वजह से फ्लाइट रद कर दी गई। रनवे पर जगह नहीं मिलने से दोपहर से शाम तक पांच फ्लाइट आसमान में चक्कर काटने को मजबूर हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now