सिमडेगा में ACB की बड़ी कार्रवाई, होमगार्ड ऑफिस के मुंशी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 2, 2025

सिमडेगा में ACB की बड़ी कार्रवाई, होमगार्ड ऑफिस के मुंशी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

सिमडेगाः भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय सिमडेगा के मुंशी श्याम कुमार गुप्ता को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मुंशी सिमडेगा जिले के बोलबा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

अमन साहू गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर कसा शिकंजा, राहुल सिंह के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी
उसकी गिरफ्तारी गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय सिमडेगा से की गई है। शिकायतकर्ता गृह रक्षक बोनीफास डुंगडुंग हैं जो सिमडेगा के कोलेबिरा के शाहपुर डीपाटोली का निवासी हैं उन्होंने एक दिसंबर को एसीबी के रांची थाना कांड संख्या 21/2025 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत की थी कि गृह रक्षा वाहिनी सिमडेगा कार्यालय के मुंशी श्याम कुमार गुप्ता ने ड्यूटी के लिए कमान पत्र निर्गत करने के एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की है।

बिहार के किशनगंज में विजलेंस की बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान ढ़ाई लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
एसीबी रांची की टीम ने उक्त शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें आरोपों को सत्य पाया। मंगलवार को टीम ने रिश्वत लेते आरोपित को रंगे हाथ पकड़ा। एसीबी ने गिरफ्तार आरोपित को कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया ।

See also  झारखंड के चर्च में एक और डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now