जज की जेब से मोबाइल उड़ाकर 1.34 लाख की खरीददारी, 1.53 लाख रुपये ट्रांसफर किये

जज की जेब से मोबाइल उड़ाकर 1.34 लाख की खरीददारी, 1.53 लाख रुपये ट्रांसफर किये

रांचीः राजधानी रांची में साइबर अपराधियों ने पहले मोबाइल की चोरी की, फिर इसके जरिये 1,34,905 रुपये की ऑनलाइन खरीददारी की और 1,53,449 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर भी कर लिये। इस घटना को लेकर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खूंटी, पुंदाग सेल सिटी निवासी राकेश मिश्रा की शिकायत पर जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज किया है।

पलामू में महादेव ऐप जैसा बड़ा बेटिंग नेटवर्क बेनकाब, दुबई से संचालित 40 हजार करोड़ का साम्राज्य, 7 गिरफ्तार
जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खूंटी राकेश मिश्रा ने दर्ज केस में बताया कि वह 30 नवंबर की सुबह शालीमार बाजार में सब्जी की खरीददारी करने गये थे, इसी दौरान उनकी जेब से मोबाइल की चोरी कर ली गयी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने स्टेशन डायरी में इंट्री कर ली थी। लेकिन देर शाम इमेल खोलने पर उन्हें पता चला कि मोबाइल में लोड अमेजन ऐप के माध्यम से उनके आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग की गयी।

रांची में वनडे मैच के दौरान विराट कोहली का पैर छूने वाले युवक को पीआर बॉन्ड पर छोड़ा गया, पश्चिम बंगाल से मैच देखने आया था
इस घटना से पहले उनके खाते से दूसरे व्यक्ति के खाते में रकम ट्रांसफर भी की गयी है। इस तरह से उनके खाते से कुल 2,88,354 रुपये की निकासी हो चुकी है, जिसके नाम पर शॉपिंग की गयी और जिसके खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया, उसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now