रांची के होटल में रिनोवेशन के दौरान हादसा, चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत; मुआवजे को लेकर हंगामा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 2, 2025

बीआईटी मेसरा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पति से थी परेशान

झारखंड की राजधानी रांची के मेन रोड स्थित होटल कैन में सोमवार को रिनोवेशन कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। होटल की चौथी मंजिल पर ऊंचाई पर काम कर रहे मजदूर मंटू, निवासी बिहार, की ऊंचाई से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार मंटू ऊंचाई पर ऊटी (पेंटिंग/फिनिशिंग) का काम कर रहा था। इसी दौरान सहारा देने वाला एंगल अचानक टूट गया, जिससे वह संतुलन खो बैठा और सीधा नीचे गिर पड़ा।

हादसे के समय वह सेफ्टी बेल्ट नहीं लगाए हुए था, जिससे उसकी जान बच नहीं सकी। बताया गया कि होटल में रिनोवेशन का काम पिछले 12 दिनों से चल रहा था। उसी दौरान मजदूर अपने दो अन्य साथियों के साथ काम कर रहा था। बताया गया कि एक अन्य मजदूर भी छत से गिरा, जिसकी मौत हो गई।

जैक नहीं लेगा कक्षा आठ, नौ और ग्यारह की परीक्षा; OMR शीट के साथ लिखित होगा एग्जाम

See also  मां ने नाबालिग बेटी की गोली मारकर कर दी हत्या! थाने पहुंचकर कबूल किया अपना गुनाह, जानिये पूरा मामला

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने भारी हंगामा किया और मुआवजे की मांग करने लगे। मृतक मंटू अपने भाई के साथ रांची के मधुकम रोड नंबर पांच में किराये के मकान में रहता था। दोनों भाई रांची में मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करते थे। सोमवार को वह मेन रोड स्थित होटल कैन में रिनोवेशन कार्य के लिए आया था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मजदूर लोहे की रॉड पकड़कर काम कर रहा था, तभी रॉड टूट गई और वह नीचे गिर गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और देर शाम तक मुआवजे की मांग करते रहे।

होटल प्रबंधन ने मुआवजा देने को लेकर बातचीत जारी होने की बात कही है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मजदूरों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

See also  Breaking News: पाकिस्तान के हमले में दो सुरक्षाकर्मी समेत 7 लोगों की मौत, विदेश सचिव ने कहा तोड़ा गया संघर्षविराम

लगेगा करंट… झारखंड में 60% तक महंगी होने वाली है बिजली? JBVNL ने आयोग को सौंपा प्रपोजल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now