लगेगा करंट… झारखंड में 60% तक महंगी होने वाली है बिजली? JBVNL ने आयोग को सौंपा प्रपोजल

झारखंड के लोगों को लगेगा बिजली बिल का झटका, 1 मई से लागू होगी नई टैरिफ!

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली दरों में औसतन 60 प्रतिशत तक की भारी वृद्धि करने का प्रस्ताव झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (जेएसईआरसी) के समक्ष रख दिया है। सोमवार को दाखिल की गई इस टैरिफ याचिका में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर को मौजूदा स्तर से बढ़ाकर 10.30 रुपये प्रति यूनिट करने की मांग की गई है।

याचिका में औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए 9.10 रुपये प्रति यूनिट तथा कृषि सिंचाई के लिए 5.30 रुपये से बढ़ाकर 9 से 10 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है। किसानों पर भी यह बोझ सीधे पड़ेगा, क्योंकि सिंचाई की ऊंची दर से खेती की लागत में भारी इजाफा होगा।

हेमंत सरकार ने झारखंड की खनिज संपदा लूटने को एजेंट छोड़ रखे,’ पूर्व सीएम बाबूलाल का आरोप

जेबीवीएनएल ने बढ़ोतरी के पक्ष में बढ़ती बिजली खरीद लागत, पुराने पावर परचेज एग्रीमेंट्स की देनदारी, वितरण घाटा और नेटवर्क मजबूती के लिए जरूरी पूंजीगत निवेश को आधार बनाया है।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जेबीवीएनएल पिछले दो महीनों से प्रबंध निदेशक विहीन है। बिना एमडी की औपचारिक स्वीकृति के ही यह याचिका दाखिल की गई है, जो अपने आप में एक असामान्य कदम है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि नए एमडी की नियुक्ति होने पर विस्तृत टैरिफ प्रस्ताव पेश किया जाएगा और उस पर एमडी की मुहर लगाई जाएगी।

bijli tariff

आयोग ने याचिका स्वीकार कर ली है और अब इस पर सभी पक्षों की सुनवाई होगी। इतनी बड़ी बढ़ोतरी को मंजूरी मिलना आसान नहीं होगा, क्योंकि पिछले कई वर्षों से राज्य सरकार सब्सिडी के जरिए दरों को नियंत्रित रखने का दावा करती रही है। अब सभी की निगाहें जेएसईआरसी के अंतिम फैसले पर टिकी हैं। यदि प्रस्तावित दरें लागू हुईं तो झारखंड में बिजली बिल आम आदमी की जेब पर भारी पड़ने वाला है।

क्या है प्रस्ताव?

बिजली दरें – वर्तमान बनाम प्रस्तावित (प्रति यूनिट रुपये में)
श्रेणीवर्तमानप्रस्तावित
दर (₹/यूनिट या केवीएएच)फिक्स्ड चार्ज (मासिक)दर (₹/यूनिट या केवीएएच)फिक्स्ड चार्ज (मासिक)
घरेलू (ग्रामीण)6.707510.20125
घरेलू (शहरी)6.8510010.30150
घरेलू (एचटी)6.401509.40350/केवीए
कॉमर्शियल (ग्रामीण)6.20120/किलोवाट10.60160/किलोवाट
कॉमर्शियल (शहरी)6.70200/किलोवाट11.00250/किलोवाट
सिंचाई5.3050/एचपी/माह9.00 से 10.0050/एचपी/माह
एलटीआईएस (LTIS)6.10/केवीएएच150/केवीए9.10/केवीएएच200/केवीए
एचटीआईएस (HTIS)5.90/केवीएएच400/केवीए9.25/केवीएएच500/केवीए
ईवी चार्जिंग स्टेशन:
वर्तमान: दिन में 8.30 ₹/यूनिट | रात में 12.46 ₹/यूनिटइन कंपनियों का भी टैरिफ

नियामक आयोग को टाटा स्टील पावर कंपनी, जुस्को, झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड, आधुनिक पावर, इनलैंड पावर ने भी टैरिफ पीटिशन दाखिल किया है। सबने 10 से लेकर 30 प्रतिशत तक टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव सौंपा है।

रांची में महिला की बेरहमी से हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now