- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिहार के मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने 8 बाइक को मारी टक्कर, 5 की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 30, 2025

बिहार के मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने 8 बाइक को मारी टक्कर, 5 की मौत

डेस्कः रविवार को बिहार के मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मोतिहारी के कोटवा में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक साथ आठ से अधिक बाइक व एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी जिससे पांच लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और करीब एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया और थानाध्यक्ष से लेकर डीएसपी तक से उनकी तीखी नोकझोंक हो गई।

पटना एयरपोर्ट पर घंटों विलंब से उड़ी कई विमान, ‘लो विजिबिलिटी’ के कारण 28 से अधिक फ्लाइट्स हुई लेट
हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। घटना कोटवा के दीपउ मोड़ की है। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर करीब 12.30 बजे कोटवा के दीपउ मोड़ के पास सड़क पार करने के लिए दर्जनों बाइक सवार, ई-रिक्शा व पैदल यात्री खड़े थे। इस बीच एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क पार करने के इंतजार में खड़े लोगों को रौंद दिया, जिसमें पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

See also  गोड्डा के बाद पाकुड़ जिले में मलेरिया जैसे लक्षणों की बीमारी ने ली 5 बच्चों की जान

रांची में बारात रवाना होने से पहले दुल्हे दे दी जान, पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप
घटना के बाद वहां अफरा-तफरी व चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते हजारों लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने सबसे पहले घायलों अस्पताल भेजा। उसके बाद दिल्ली-काठमांडू राजमार्ग को जाम करके हंगामा करने लगे। गुस्साए लोगों की थानाध्यक्ष से लेकर डीएसपी तक से तीखी नोकझोंक हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now