- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

हेमंत सोरेन सरकार पार्ट-2 की पहली वर्षगांठ, मुख्यमंत्री ने 10 हजारों युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 28, 2025

रांचीः राज्य में हेमंत सोरेन सरकार के एक साल 28 नवंबर को पूरे हो गए। झारखंड पर पहली बार किसी भी मुख्यमंत्री लगातार दूसरा कार्यकाल है। 2024 विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद 28 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ। 28 नवंबर 2025 को सरकार के एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के करीब 10 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा।

WhatsApp Image 2025 11 28 at 13.24.47 901a7d91

वाराणसी के शुभम जायसवाल के ‘ड्रग कार्टल’ ने कैसे झारखंड में फैलाया पांव ? कौन है अमित सिंह टाटा ? धनबाद में एक ही जगह पर कैसे मिले इतने लाइसेंस?

रांची के मोरहाबादी मैदान में हुए नियुक्ति पत्र समारोह में राज्य के मंत्रिमंडल में शामिल सभी मंत्री शामिल हुए। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जितनी खुशी अभ्यर्थियों और उनके परिवार को हो रही है उससे कोई कम खुशी मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल में शामिल अन्य सदस्यों को नहीं हो रही है। हम सभी खुश है कि राज्य के युवाओं को नौकरी मिल रही है, हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है। पहले की सरकार ने युवाओं पर ध्यान नहीं दिया, अब हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार युवाओं को नौकरी और रोजगार दे रहे है। नियुक्ति पत्र समारोह में मंत्री दीपक बिरूवा, चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन, दीपिका पांडे सिंह, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार सोनू, शिल्पी नेहा तिर्की और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मौजूद रही। मुख्यमंत्री ने 8291 सहायत आचार्य सहित कुल 8792 पदों के लिए ययनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। इस भव्य कार्यक्रम के साथ ही आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का भी समापन हो गया।

See also  युवती को अश्लील तस्वीर भेजकर करता था ब्लैकमेल, रांची के स्पा सेंटर से पुलिस ने किया गिरफ्तार

G60yVAla0AApB2h

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में तैनात सजायाफ्ता उच्च कक्षपाल बर्खास्त, जेल आईजी ने राहुल कश्यप पर की कार्रवाई

3 अभ्यर्थियों की नियुक्ति को रखा गया होल्ड
राज्य स्तरीय समारोह में 13 अभ्यर्थियों की नियुक्ति पत्र दिया गया। जेपीएससी से चयनित इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा मूक बधिर को आरक्षण देने के आदेश के बाद इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति को फिलहाल होल्ड पर रखा गया।

जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र शुक्रवार को नहीं दिया गया उनमें उपसमाहर्ता के 10, राज्य कर पदाधिकारी के एक तथा झारखंड शिक्षा सेवा के पदाधिकारी के दो अभ्यर्थी सम्मिलित हैं।

G60yVMabQAA4GGA

धोनी की घर डिनर पार्टी में पहुंचे विराट कोहली और ऋषभ पंत, एक झलक पाने के लिए फैंस की लगी रही भीड़

इन पदों के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
पद विभाग कुल पद
उप समाहर्ता कार्मिक विभाग 197
पुलिस उपाधीक्षक गृह विभाग 35
राज्य कर पदाधिकारी वाणिज्यकर विभाग 55
कारा अधीक्षक गृह विभाग 02
झारखंड शिक्षा सेवा
श्रेणी-2 स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग 08
जिला समादेष्टा गृह विभाग 01
सहायक निबंधक कृषि, पशुपालन एवं सह कारिता विभाग 08
श्रम अधीक्षक श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग 14
प्रोबेशन पदाधिकारी गृह विभाग 06
निरीक्षक उत्पाद उत्पाद विभाग 03
दंत चिकित्सा पदाधिकारी स्वास्थ्य 22
सहायक आचार्य स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग 8,291
कीटपालक उद्योग विभाग 150

See also  ICC T20 World Cup: विश्व विजेता बनने के बाद टीम इंडिया हुई मालामाल, BCCI देगी 125 करोड़
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now