डेस्कः बिहार के सिवान जिले में लूट की एक बड़ी घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। गुरुवार को सिवान के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के प्रमुख टांरी बाजार में छह की संख्या में आए अपराधियों ने कृष्णा ज्वेलर्स में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब एक करोड़ के जेवरात और कैश की लूट हुई है।
बिहार में दिल्ली क्राइम जैसी वारदात, देह व्यापार के लिए लाई गई 17 लड़कियों को ऐसे बचाना गया
धमकाने के लिए की फायरिंग : प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तीन अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने दुकानदार और लोगों को धमकाने के लिए दो राउंड फायरिंग की. इसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया।
पिस्टल लहराते हुए फरार : बाहर में दो बाइक पर दो युवक बैठे हुए थे। जैसे ही चार अपराधी लूट की घटना को अंजाम देकर बाहर निकले। सभी फरार हो गए। सभी अपराधियों के हाथों में पिस्टल था। भागने के दौरान भी अपराधियों ने फायरिंग की।
बुलडॉग ने 4 साल की बच्ची को दी दर्दनाक मौत, बाल और सिर की चमड़ी को नोंचा
जांच में जुटी पुलिस : घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल है। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। सभी एंगल से तफ्तीश की जा रही है। व्यवसायियों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा देखा जा रहा है।
लोगों ने अपराधियों को खदेड़ा : लूट की घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें भी साफ दिख रहा है कि कैसे अपराधी हाथ में पिस्टल लहरा रहे हैं। लोगों को धमकी भी दे रहे हैं. साथ ही फायरिंग भी कर रहे हैं। हालांकि ईंट-पत्थर से लोगों ने भी अपराधियों को खदेड़ने की कोशिश की।



