JAC ने 10th-12th परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी की,3 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 27, 2025

JAC ने 10th-12th परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी की,3 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

रांचीः झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटर परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. परिषद की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों परीक्षाएं 3 फरवरी 2026 से एक साथ शुरू होंगी. मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी को समाप्त होगी, जबकि इंटर की परीक्षाएं 23 फरवरी तक चलेंगी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए निर्देशः सरकारी स्कूलों की परीक्षा पर विकास आयुक्त करेंगे बैठक
अलग-अलग पाली होगी मैट्रिक-इंटर परीक्षा
मैट्रिक की परीक्षा पहली पाली (9:45 AM–1:00 PM) में और इंटर की परीक्षा दूसरी पाली (2:00 PM–5:15 PM) में ली जाएगी. सभी परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट दिए जाएंगे. जैक अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने कहा कि हमने परीक्षा कार्यक्रम ऐसे तैयार किया है कि सभी विद्यार्थियों को पर्याप्त समय और अनुकूल माहौल मिल सके. स्कूलों और कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो. हमारा प्रयास है कि इस वर्ष परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और समयबद्ध हो.

See also  कैसे तेजस्वी के इतने करीब आया रमीज नेमत? रोहिणी आचार्य ने क्यों कही चप्पल मारने वाली बात

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड को JSERC से झटका, लगाया 25 हजार का जुर्माना
16–17 जनवरी से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड
मैट्रिक और इंटर छात्रों के प्रवेश पत्र क्रमशः 16 और 17 जनवरी से डाउनलोड किए जा सकेंगे. इसके लिए जैक की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in पर लिंक उपलब्ध कराया जाएगा. स्कूल–कॉलेज इन प्रवेश पत्रों को डाउनलोड कर विद्यार्थियों को वितरित करेंगे. परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2025 तय की गई है.
24 फरवरी से प्रायोगिक परीक्षा
मैट्रिक और इंटर दोनों स्तरों पर प्रायोगिक परीक्षाएं 24 फरवरी से 7 मार्च तक होंगी.
मैट्रिक प्रायोगिक सामग्री 18–21 फरवरी के बीच उपलब्ध कराई जाएगी.
इंटर प्रायोगिक सामग्री 20–23 फरवरी के बीच उपलब्ध कराई जाएगी.
डीइओ कार्यालयों द्वारा संस्थानों को उपलब्ध कराई जाएगी.
प्रायोगिक व आंतरिक मूल्यांकन के अंक 25 फरवरी से 9 मार्च के बीच ऑनलाइन अपलोड होंगे. सभी स्कूल–कॉलेजों को अंकसूची की एक प्रति डीइओ कार्यालय में जमा करनी होगी.
अप्रैल में आ सकता है रिजल्ट
जैक अधिकारियों के अनुसार उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन की प्रक्रिया समय पर पूरी हुई तो मैट्रिक और इंटर, दोनों के परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं.

See also  हेमंत सोरेन के लिए ‘घोटाले’ की डीड लिखने वाला सद्दाम गिरफ्तार, ईडी को चार दिनों की मिली रिमांड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now