बहन की शादी के दौरान भाई सुमित सोनी का अपहरण, बैंक्वेट हॉल से जबरन उठा ले गए बदमाश, रांची पुलिस ने किया खुलासा

बहन की शादी के दौरान भाई सुमित सोनी का अपहरण, बैंक्वेट हॉल से जबरन उठा ले गए बदमाश, रांची पुलिस ने किया खुलासा

रांचीः राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के बीच अचानक दुल्हन के भाई का अपहरण की घटना को अंजाम दे कर अपराधियों हड़कंप मचा दिया। जिसके बाद नगड़ी थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नारायण कुमार, सोनू कुमार, सुमित कुमार और हर्ष कुमार, सभी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

गुमला में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव,हत्या या आत्महत्या पुलिस हर एंगल से कर रही हैं जांच
बैंक्वेट हॉल से ही सुमित सोनी का जबरन कार में बिठाकर अपहरण किया गया था। अपहरण के बाद अपराधियों ने 20 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी। गिरफ्तार आरोपियों में नारायण कुमार, सोनू कुमार, सुमित कुमार और हर्ष कुमार शामिल हैं। सभी बिहार के रहने वाले हैं। मामले में पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद किया है।

BLO को बंधक बनाने वाले बयान पर मंत्री इरफान अंसारी ने किया यूटर्न, कहा- मेरा बयान सिर्फ फर्जी गिरोह को लेकर था
रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के बीच अचानक दुल्हन के भाई के अपहरण की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने हड़कंप मचा दिया। पुलिस के द्वारा दी गई, जानकारी के अनुसार 24 नवंबर कोविश्वंभर प्रसाद अचानक नगड़ी थाना पहुंचे और बताया कि उनकी बेटी की शादी चल रही थी। इसी दौरान रात करीब 02.00 बजे इनके मोबाइल पर इनके बेटे सुमित सोनी के द्वारा फोन कर बताया गया कि उनका अपराधकर्मियों के द्वारा अपहरण कर लिया गया है। उसके बाद से लगातार 20 लाख रुपये की डिमांड की जा रही थी।

- Advertisement -
LD-advertisement

हजारीबाग केंद्रीय कारा के पूर्व सुपरिटेंडेंट जितेंद्र सिंह को लेकर एक और खुलासा, 10 पालतू कुत्तों की रखवाली में लगाए थे 18 जेलकर्मी
युवक के अपहरण की सूचना मिलते ही रांची पुलिस अलर्ट पर आ गई और टेक्निकल सेल की मदद से पीड़ित को सकुशल छुड़ाया गया। अपराधियों द्वारा अपहरण की योजना बनाकर बहन की शादी के मौके का फायदा उठाते हुए घटना को अंजाम दिया गया था। युवक की सकुशल वापसी के लिए अपराधियों के मोबाइल को ट्रेस कर चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से चार मोबाइल और एक कार (BR 01FA 8738) बरामद की गई है। इनमें से दो अभियुक्तों के पास से नशे की दवाइयां भी बरामद की गई हैं।

- Advertisement -
royal-soler-new
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now